Kanpur News: पुलिस ने घर से मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को दबोचा, मोबाइल और कारतूस बरामद

Updated at : 10 Oct 2021 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: पुलिस ने घर से मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को दबोचा, मोबाइल और कारतूस बरामद

Kanpur News: यूपी के कानपुर जिले में पुलिस ने घर से मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को रविवार को दबोच लिया. इनके पास से चोरी किये गए मोबाइल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर जिले की थाना ग्वालटोली पुलिस ने घर से मोबाइल चुराने वाले दो अभियुक्तों को दबोच लिया. पुलिस ने उनके पास से चोरी किये गए 5 मोबाइल भी बरामद कर लिए.

शनिवार को जीशान निवासी सराय वाली मस्जिद ग्वालटोली के घर से पांच अदद मोबाइल चोरी हो गए. पुलिस ने सर्विलांस सेल का सहयोग लेते हुए रविवार सुबह अहिराना तिराहे के पास से दो व्यक्तियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया.

Also Read: Kanpur News: सागर हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, 15 किमी तक लगा जाम

पकड़े जाने पर नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम अमन उर्फ चिकना निवासी सराय वाला हाता ग्वालटोली व दूसरे ने रौनक पुत्र दीपू निवासी 11/26 रेलवे लाइन ग्वालटोली बताया. पुलिस को दोनों के पास से पांच अदद मोबाइल फोन बरामद किया. पकड़े गये अमन उर्फ चिकना से तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद हुए.

(रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola