कंगना रनौत ने रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी कहा-दुबला सफेद चूहा खुद को..
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jun 2023 6:03 PM
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आलिया भट्ट देवी सीता की भूमिका निभाएंगी और रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम के रूप में दिखाई देंगे. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टर पर निशाना साधा है और राम बनने पर उनकी आलोचना की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में देवी सीता और भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. वहीं यश रावण की भूमिका में नजर आ सकते हैं. अब कंगना रनौत ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही कास्टिंग की जमकर आलोचना भी की. बता दें कि कंगना द अवतार: सीता नामक एक फिल्म में दिखाई देने वाली हैं.
कंगना रनौत ने लिखा, ”हाल ही में मैं एक और आने वाली बॉली रामायण के बारे में खबर सुन रही हूं. जहां एक पतला सफेद चूहा, जिसे कुछ सन टैन और अंतरात्मा की सख्त जरूरत है, वह इंडस्ट्री में लगभग हर किसी के बारे में गंदा पीआर करने के लिए बदनाम है… खुद को भगवान शिव साबित करने की सख्त कोशिश के बाद अब भगवान राम बनने के लिए उत्सुक हो गया है … “
उन्होंने यह भी कहा, “जबकि वाल्मीकि जी के वर्णन के अनुसार एक युवा दक्षिणी सुपरस्टार जिसे स्व-निर्मित के रूप में जाना जाता है, एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति एक परंपरावादी भी है, वह अपने रंग, व्यवहार और चेहरे की विशेषताओं में भगवान राम की तरह दिखते हैं… रावण की भूमिका निभाने के लिए … यह कैसा कलयुग है ?? कोई पीला दिखने वाला नशा करने वाला लड़का भगवान राम का किरदार न निभाए …. जय श्री राम.” कंगना ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरीज में खतरे का स्टिकर जोड़ा. उन्होंने यह भी लिखा, “अगर तुमने मुझे एक बार मारा तो मैं तुम्हें तब तक मारूंगी, जब तक तुम मर नहीं जाते !!! मुझसे पंगा मत लो दूर रहो !!!!” आपको बता दें कि रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में शिवा के रूप में देखे गए थे.
हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि आलिया रामायण के लिए पहली पसंद थीं. इसमें कहा गया है कि पहले तारीखें अलग-अलग कारणों से मेल नहीं खा सकती थीं, लेकिन फिल्म में देरी होने के बाद, नितेश और निर्माता मधु मंटेना ने आलिया के साथ जाने का फैसला किया. रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर डीएनईजी ऑफिस में फिल्म के लिए लुक टेस्ट देने में व्यस्त हैं. रिपोर्ट में यह भी इशारा किया गया है कि यश जल्द ही रावण की भूमिका के लिए फिल्म साइन कर सकते हैं. इस साल दिवाली पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.
https://www.instagram.com/p/CtEvd5mIIv7/ Also Read: Kangana Ranaut Net Worth: कई ब्रांड एंडोर्समेंट से निकाले जाने के बाद भी करोड़ों की मालकिन हैं कंगना रनौतकंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने जितनी भी फिल्में की है, वह सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर रही. अब एक्ट्रेस अपनी पहली सोलो डायरेक्टोरियल फिल्म इमरजेंसी में दिखाई देंगी. यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें कंगना को दिवंगत राजनेता की भूमिका में दिखाया गया है. वह तेजस, चंद्रमुखी 2, मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा और द अवतार: सीता में भी नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










