Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी आज, बन रहा है अति शुभ योग, इन राशियों पर बरेसगी नारायण की कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jul 2023 8:32 AM
Kamika Ekadashi 2023: आज कामिका एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस पवित्र एकादशी के फल लोक और परलोक दोनों में उत्तम कहे गये हैं. क्योंकि इस व्रत को करने से हजार गौ दान के समान पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कामिका एकादशी व्रत का मुहूर्त और महत्व
Kamika Ekadashi 2023: सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं. इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है. कामिका एकादशी को पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरुप की पूजा की जाती है. इस एकादशी के व्रत को करने से पूर्वजन्म की बाधाएं दूर होती हैं. इस पवित्र एकादशी के फल लोक और परलोक दोनों में उत्तम कहे गये हैं. क्योंकि इस व्रत को करने से हजार गौ दान के समान पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कामिका एकादशी व्रत का मुहूर्त और महत्व
कामिका एकादशी का आरंभ-12 जुलाई को शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.
पहला पूजा मुहूर्त-13 जुलाई-सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक होगा.
दूसरा शुभ मुहूर्त-13 जुलाई- सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक है.
कामिका एकादशी का समापन-13 जुलाई को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर होगा.
कामिका व्रत एकादशी का पारण समय- 14 जुलाई सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक होगा.
इस साल कामिका एकादशी 13 जुलाई, गुरुवार को पड़ रही है. गुरुवार का दिन और एकादशी तिथि श्रीहरि को अति प्रिय है. साथ ही इस दिन शूल योग बुधादित्य योग का निर्माण भी होगा. शूल योग 12 जुलाई 2023 को सुबह 09.40 से अगले दिन 13 जुलाई को सुबह 08.53 तक रहेगा. मान्यता है सावन की कामिका एकादशी पर पीली वस्तुओं से विष्णु जी की पूजा, कथा करने और दान देने से वाजपेय यज्ञ करने के समान पुण्य मिलता है
मिथुन राशि
बुध का उदय मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायक हो सकता है. आर्थिक क्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिसका लाभ कामकाज में देखने को मिलेगा.
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना अनुकूल रहेगा. इस अवधि में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार में सुधार के मौके भी मिलेंगे. इस दौरान नौकरी चाहने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
बुध का उदय मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन में चल रही कड़वाहट दूर होगी. कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है.
कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. इस व्रत के प्रभाव से सबके बिगड़े काम बनने लगते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से भक्तों के साथ उनके पितृों के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। कामिका एकादशी के अवसर पर तीर्थ स्थानों पर नदी, कुंड, सरोवर में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है.
श्री विष्णुजी को यदि संतुष्ट करना हो तो उनकी पूजा तुलसी पत्र से करें| ऐसा करने से ना केवल प्रभु प्रसन्न होंगे बल्कि आपके भी सभी कष्ट दूर हो जाएंगे| कामिका एकादशी व्रत की कथा सुनना यज्ञ करने के समान है.
Also Read: Vishnu Ji Ki Aarti: कामिका एकादशी पर आज श्री विष्णु की पूजा करते समय गायें ये आरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










