Jug Jugg Jeeyo का नया पोस्टर हुआ जारी, कियारा आडवाणी-वरुण धवन दिखे इस अंदाज में, पोस्ट इंटरनेट पर वायरल

धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पर फिल्म जुग-जुग जियो के चार अलग- अलग पोस्टर जारी किया है. इसमें कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर एक हैप्पी फैमिली के रूप में नजर आ रहे है.
Jug Jugg Jeeyo poster: कियारा आडवाणी, वरुण धवन स्टारर फिल्म जुग-जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) का पहला पोस्टर आज जारी किया गया है. फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली भी अहम किरदार में हैं. पोस्टर में चारों काफी खुश दिख रहे है और एक हैप्पी फैमिली दिख रहे है. फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पर फिल्म जुग-जुग जियो के चार अलग- अलग पोस्टर रिलीज किए है. पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हर पोस्टर में कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर अलग एक्सप्रेशन देते दिख रहे है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
Come back to the theatres with your family, to celebrate FAMILY with #JugJuggJeeyo.
Be a part of this reunion filled with surprises, all on 24th June in cinemas near you!🥰___@karanjohar @apoorvamehta18 @AndhareAjit @AnilKapoor #NeetuKapoor @Varun_dvn @advani_kiara pic.twitter.com/3P1jubmwJD
— Dharma Productions (@DharmaMovies) May 13, 2022
कियारा आडवाणी ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, आइए इस परिवार का हिस्सा बनिये! इसके अलावा नीतू कपूर ने भी इसके पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें कैप्शन में वो लिखती है, 24 जून को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में आकर मेरे परिवार के जादू का अनुभव कीजिए. इसपर उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी ने कमेंट करते हुए लिखा, सुपर.
https://www.instagram.com/p/CdfU4jKoLaW/
https://www.instagram.com/p/CdfT2tgI1Wt/
वहीं, हाल ही में फिल्म जुग-जुग जियो की कास्ट ने अपनी शादी की तसवीरें शेयर की थी. वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा संग फोटो पोस्ट कर लिखा था, आप लोगों ने इस दिन हमें इतना प्यार दिया. थैंक्यू. लेकिन अब मुझे एक बार फिर से आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है.
https://www.instagram.com/p/CdXdhP9MpHe/
नीतू कपूर ने अपनी शादी की फोटो पोस्ट कर लिखा था, मेरे लिए शादी के बाद सब बदल गया. मैं इस नए सफर की शुरुआत कर रही हूं…आपके आशीर्वाद से ऋषि जी. आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. वहीं, अनिल कपूर ने तसवीर शेयर कर लिखा था, एक बार आपने हमें अपना आशीर्वाद दिया था, अब मेरे दूसरे परिवार को एक नई यात्रा शुरू करने के लिए आशीर्वाद की जरूरत है क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




