लोहरदगा में मना दिशोम गुरु का जन्मदिन, झामुमो नेता मुजम्मिल बोले- शिबू सोरेन के आदर्शों को आत्मसात करें

लोहरदगा जिला में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित हो ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच और पार्टी के नीति सिद्धांतों से यहां के जनता जुड़कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत ससमय लाभ उठा सकें.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष झारखंड अलग राज्य के नायक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का लोहरदगा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में 80वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर एवं सदर अस्पताल लोहरदगा में इलाजरत मरीजों के बीच फल और कंबल वितरण कर लंबी उम्र की कामना किया गया. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के जननायक पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर लोहरदगा जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभायी जायेगी. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग राज्य के लिए लंबे समय तक आंदोलन जारी रखा तब जाकर झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ. झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य को अलग राज्य बनाए जाने और झारखंड वासियों को अपनी पहचान दिलाने को लेकर काफी संघर्ष किया. जिससे आज झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ.
उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड वासियों को अपनी पहचान और हक अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित हो ताकि लोहरदगा जिला के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच और पार्टी के नीति सिद्धांतों से यहां के जनता जुड़कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत ससमय लाभ उठा सकें.
Also Read: झारखंड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में बेरमो में धनकटनी व महाजनी प्रथा के खिलाफ चला था आंदोलन
जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोहरदगा जिला में झामुमो के अधीन किसान मोर्चा, क्रीड़ा विंग व अन्य मोर्चा का गठन बहुत जल्द कर लिया जायेगा व आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा में पूरे दम-खम के साथ चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी दिलाने का कार्य कर दिखायेगी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर आगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में लोहरदगा जिला में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होगा. झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में जुट जाने की बात कही.
Also Read: शिबू सोरेन 80वें जन्मदिन पर काटेंगे 80 पौंड का केक, परिवार के साथ समारोह में शामिल होंगे हेमंत सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




