Jio Down: रिलायंस जियो की कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं ठप, यूजर्स बोले- डब्बा बन गया फोन, अब सेवाएं बहाल

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :21 Oct 2023 11:54 AM
विज्ञापन
Jio Down: रिलायंस जियो की कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं ठप, यूजर्स बोले- डब्बा बन गया फोन, अब सेवाएं बहाल

jio down latest news on jio outage for many users across India - इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर यूजर्स ने जानकारी दी कि शुक्रवार 20 अक्टूबर को रिलायंस जियो की सर्विस में कुछ यूजर्स के लिए बाधित रही है. डाउनडिटेक्टर पर जियो की इस आउटेज को लेकर कई लोगों ने रिपोर्ट की.

विज्ञापन

Reliance Jio Down Today Latest Update : रिलायंस जियो का सर्वर शुक्रवार 20 अक्टूबर को शाम छह बजे के करीब डाउन हो गया. इससे जियो यूजर्स को कॉलिंग, एसएमएस करने और इंटरनेट ब्राउज करने में समस्या हुई. इससे जियो को लेकर चर्चा हो रही है. जियो की सेवाएं अब बहाल कर दी गईं हैं.

इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर यूजर्स ने इस बात की जानकारी दी कि शुक्रवार 20 अक्टूबर को रिलायंस जियो की सर्विस में कुछ यूजर्स के लिए बाधित रही है. डाउनडिटेक्टर पर जियो की इस आउटेज को लेकर कई लोगों ने रिपोर्ट की.

रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को कॉल करने से लेकर मैसेज करने तक में समस्या आयी. कुछ यूजर्स का कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही जियो की सेवाएं ठप रहीं. यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं. यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं कर पाये.

इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने इस बात की जानकारी दी कि शुक्रवार 20 अक्टूबर को रिलायंस जियो की सर्विस में कुछ यूजर्स के लिए बाधित रही है. डाउनडिटेक्टर पर जियो की इस आउटेज को लेकर कई लोगों ने रिपोर्ट की.

undefined

जियो सर्वर के अस्थायी आउटेज होने की वजह से उपयोगकर्ता जियो सेवाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे थे. यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर शिकायत दर्ज करायी है. ट्विटर पर भी जियो डाउन का टैग देखा गया है. आउटेज के दौरान कुछ लोग जियो की कॉल, मैसेजिंग और इंटरनेट सेवा को उपयोग नहीं कर पाये.

सोशल मीडिया पर जियो डाउन के हैशटैग के साथ देश के विभिन्न भागों से यूजर्स ने अपनी समस्या शेयर की. कुछ यूजर्स ने सिग्नल नहीं आने की शिकायत की, तो कुछ ने टोटल ब्लैकआउट की. वहीं, कुछ ने कॉलिंग, एसएमएस और मोबाइल इंटरनेट काम न करने की शिकायत की.

जियो यूजर्स इससे पहले भी ऐसी समस्याओं का सामना कर चुके हैं. नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का जियो उपयोगकर्ताओं ने सामना किया. हालांकि जियो की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह नहीं स्पष्ट नहीं किया है कि सर्वर क्यों डाउन हुआ और किन क्षेत्रों में नेटवर्क प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola