जिले में तूफान और जोरदार बारिश की आशंका

Updated at : 19 May 2020 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में तूफान और जोरदार बारिश की आशंका

चक्रवाती तूफान (अम्फान) 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकरायेगा. इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र मांडू, रामगढ़ के मौसम वैज्ञानिक आशीष बालमुचू ने दी है. उन्होंने बताया कि तूफान के भयंकर रूप लेने की आशंका है

विज्ञापन

मांडू : चक्रवाती तूफान (अम्फान) 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकरायेगा. इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र मांडू, रामगढ़ के मौसम वैज्ञानिक आशीष बालमुचू ने दी है. उन्होंने बताया कि तूफान के भयंकर रूप लेने की आशंका है. फिलहाल दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है. इसका प्रवेश रामगढ़ में 20 मई को होने की संभावना है. इसके कारण जिले के कई भागों में 21- 22 मई को तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है.

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न भागों में 21 मई को 30-32 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और 30-40 मिलीमीटर वर्षा और 22 मई को 15-20 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. मौसम के प्रभाव से तापमान में गिरावट आयेगी़ इन दिनों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा. केंद्र के वैज्ञानिकों का किसानों के लिए सुझाव है कि जो किसान फसल की कटाई कर लिए हैं वे अति शीघ्र अनाज का सुरक्षित भंडारण करने का प्रयास करें.

गरमा फसलों की सिंचाई करने से परहेज करें. खेतों में जो भी फसल परिपक्व अवस्था में हैं उसे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर रख लें. बागान में तैयार फलों, बारी और खेत में तैयार सब्जियों को तोड़ ले. किसान अपने पालतू पशुओं/ मवेशियों को इस दौरान बाहर अथवा पेड़ों के नीचे बांधकर ना रखे़ं उन्हें पशुओं के लिए बनी कोठरी में बांधे. इस दौरान 20-22 मई को किसान खेतों में काम करने से बचें तथा बादल युक्त मौसम तथा वर्षा के दौरान पेड़ों के नीचे ना रहें. इस बारिश का किसान भाई लाभ लेने के लिए अपने खेत की जुताई कर मेढ़ बंदी करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola