झारखंड : गिरिडीह के गावां और बिरनी में वज्रपात से दो महिला समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated at : 21 Jun 2023 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : गिरिडीह के गावां और बिरनी में वज्रपात से दो महिला समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र और बिरनी के लकरगड़हा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद दोनों गांव में मातम पसरा है. वहीं, मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Jharkhand News: गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित पछियारीडीह में बुधवार की शाम वज्रपात से दो महिला की मौत हो गयी. वहीं, बिरनी थाना इलाके की तेतरिया सलेडीह पंचायत के लकरगड़हा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. तीन लोगों की मौत से दोनों गांवों में मातम पसर गया.

वज्रपात की चपेट में आयी दो महिला, हुई मौत

बताया गया कि गावां थाना क्षेत्र के पछियारीडीह गांव की 24 वर्षीय सीमा देवी पति प्रकाश यादव और 19 वर्षीय नीभा देवी पति गोविंद यादव घर से कुछ दूरी पर मवेशियों के लिए घास लाने गई थी. इसी बीच अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों महिला एक बोरिंग कमरे के पास गयी. अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात होने से इसकी चपेट में आ गयी. वज्रपात की चपेट में आने से दोनों महिला वहीं गिर गयी. जानकारी मिलते ही दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक डाॅ काजीम खान ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. डॉ खान ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही दोनों महिला की मौत हो चुकी थी.

गांव में पसरा सन्नाटा

बताया गया कि मृतक सीमा देवी के दो छोटे-छोटे बेटे हैं. वहीं, एक माह पूर्व ही नीमा देवी का विवाह गावां थाना क्षेत्र के हरला में हुआ था. वह वर्तमान में अपने पिता के घर पछियारीडीह में ही थी. दोनों महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया. सूचना पर जिप सदस्य पवन चौधरी, बिरने मुखिया चंदन यादव और कांग्रेस नेता मरगूब आलम गावां सीएचसी पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

Also Read: झारखंड : गुमला में मनरेगा कार्य को लेकर हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

बिरनी के लकरगड़हा में एक व्यक्ति की मौत

दूसरी ओर, बिरनी थाना इलाके की तेतरिया सलेडीह पंचायत स्थित लकरगड़हा में बुधवार शाम करीब 5. 30 बजे अचानक हुई वज्रपात से 45 वर्षीय बहादुर तुरी की मौत हो गयी. घटना को लेकर भाकपा माले नेता सिताराम पासवान ने बताया कि मृतक अपने घर के पास एक बरगद पेड़ के नीचे कुछ ग्रामीणों के साथ बैठा था. इसी बीच अचानक तेज वज्रपात हो गयी जिससे वह मूर्छित होकर गिर गया. तत्काल स्थानीय लोगों ने गोबर लगाकर उसे बचाने का प्रयास करते हुए एंबुलेंस से बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola