Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना, येलो अलर्ट जारी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

25 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह देवघर, दुमका में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Jharkhand Mausam रांची : झारखंड में बीते कई दिनों से मॉनसून सक्रिय है. बीते दो दिनों से रांची के भी कई इलाकों में रूक रूक बारिश हो रही है. शुक्रवार शाम को राजधानी में अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि रविवार को कोल्हान समेत संताल परगना के भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

किन-किन इलाकों में हो सकती है बारिश

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो रविवार यानी 25 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह देवघर, दुमका में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू और लातेहार में भी जोरदार वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस साल राज्य में अच्छी बारिश हुई है, इसलिए सुखाड़ जैसे हालात नहीं हैं.

किस जिले में हुई है अब तक सबसे अधिक बारिश

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की आंकड़ों को मानें तो झारखंड में 1 जून से 23 अगस्त तक 661.7 मिमी वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा हजारीबाग में 601.5 मिमी हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में 560.6, चतरा में 470.8, देवघर में 453.8, गोड्डा में 497.2, पाकुड़ में 587.2 मिमी बारिश हुई है. अब तक राज्य में निर्धारित लक्ष्य का 82 फीसदी धानरोपनी का काम हो चुका है.

झारखंड में यहां हुई 100 मिमी से अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में गिरिडीह के राजधनवार, जामताड़ा और गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई. धनबाद जिले में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई. वहीं, जमशेदपुर में भी 50 मिमी के आसपास बारिश हुई. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: झारखंड में 82 फीसदी धान रोपाई का काम पूरा, इस बार राज्य सरकार नहीं कर सकेगी सूखे का दावा, जानें कारण

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola