Jharkhand: ऑटो चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, बचने के चक्कर में कुएं में लगाई छलांग

बिरनी थाना अंतर्गत करमाटांड़ में ऑटो चोरी करने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया. इसी बीच ग्रामीणों की पिटाई के डर से दोनों युवक पास के कुएं में कूद गए. इस दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.
Giridih News: बिरनी थाना अंतर्गत करमाटांड़ में ऑटो चोरी करने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया. इसी बीच ग्रामीणों की पिटाई के डर से दोनों युवक पास के कुएं में कूद गए. इस दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक मुफसिल थाना क्षेत्र के कोडवाडीह का मुस्तकिम अंसारी है.
बताया जाता है कि बिरनी प्रखंड के पंडर मनिया पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ में घर के सामने गणेश का ऑटो खड़ा था. ऑटो की चोरी करने चार अपराधी आये थे. ऑटो स्टार्ट करने के दौरान मालिक को इसकी भनक लग गयी. ऑटो की आवाज सुन घर से बाहर निकले और हल्ला करने लगे. हल्ला सुन ग्रामीण जुटे और अपराधियों को पकड़ने के लिए खदेड़ने लगे. बचने के लिए दो अपराधियों ने कुएं में छलांग लगा दी. इसके बाद लोगों ने बिरनी थाना को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में डूबे दोनो युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकालने का प्रयास किया. पुलिस ने पंप में जरिये कुआं से पानी बाहर निकाला. तब तक एक युवक की मौत हो गई थी. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
रिपोर्ट : मृणाल कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




