झारखंड पंचायत चुनाव: हजारीबाग से सबसे अधिक तो इस जिले से सबसे कम नामांकन, महिलाओं की संख्या सबसे अधिक

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 39,513 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इसमें सबसे अधिक हजारीबाग जिले से लोगों ने पर्चा भरा है. जबकि लोहरदगा से सबसे कम नामांकन हुआ है. सबसे ज्यादा नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए किया गया है.
रांची: पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16,757 पदों के लिए कुल 39,513 उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरे हैं. इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 23,538 है. यह कुल प्रत्याशियों की संख्या का 60 प्रतिशत है. सबसे ज्यादा नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए किया गया है. पदों और प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से मुखिया पद के लिए सबसे अधिक दावेदारी है.
मुखिया के एक पद के लिए औसतन छह से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं. पहले चरण में सबसे अधिक 980 नामांकन हजारीबाग जिले में किया गया है, जबकि सबसे कम 131 नामांकन लोहरदगा जिले में हुआ है.
आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं ने दावा ठोका है. पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 15,719, मुखिया के लिए 4,343, पंचायत समिति सदस्य के लिए 2,918 व जिला परिषद सदस्य के लिए 558 महिला प्रत्याशी चुनावी दंगल में किस्मत आजमाने उतरी हैं.
पहले चरण में 21 जिलों के 72 प्रखंडों व 1,127 पंचायत क्षेत्रों में 14 मई को वोट डाला जाना है. 25 व 26 अप्रैल को नामांकन किया जायेगा. प्रत्याशी 27 व 28 अप्रैल को नाम वापस ले सकेंगे. 29 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. इस चरण की मतगणना 17 मई को की जायेगी.
जिला नामांकन
हजारीबाग 980
प सिंहभूम 837
देवघरा 728
गोड्डा 666
पू सिंहभूम 622
गिरिडीह 607
रामगढ़ 590
जिला नामांकन
दुमका 569
बोकारो 556
पलामू 525
रांची 521
सरायकेला-खरसावां 503
गुमला 498
धनबाद 454
जिला नामांकन
साहिबगंज 446
चतरा 404
लातेहार 331
पाकुड़ 327
गढ़वा 310
सिमडेगा 185
लोहरदगा 131
पद संख्या प्रत्याशी
ग्राम पंचायत सदस्य 14,079 25,393
मुखिया 1,127 7,855
पंचायत समिति सदस्य 1,405 5,233
जिला परिषद सदस्य 146 1,032
रांची. राज्य में तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी. इस चरण में 19 जिलों के 72 प्रखंडों में कुल 1,047 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा. इस चरण में जिला परिषद सदस्य के 128, पंचायत समिति सदस्य के 1290, ग्राम पंचायत मुखिया के 1047 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12,911 पदों का चुनाव होना है. 26 अप्रैल से दो मई तक तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. चार व पांच मई को स्क्रूटनी होगी. छह व सात मई को नाम वापसी होगी. नौ मई को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. तीसरे चरण का मतदान 24 मई को होगा. मतगणना 31 मई को होगी.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




