झारखंड पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 35,976 प्रत्याशी, 59% महिलाएं ठोंक रही दावेदारी

झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 35,976 प्रत्याशियों ने नामंकन किया है. जिनमें महिलाओं की संख्या 21,400 है. इस चरण में 19 जिलों के 72 प्रखंडों में कुल 1,047 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है.
रांची: राज्य में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 35,976 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. इनमें महिलाओं की संख्या 21,400 है. यानी, तीसरे चरण में कुल प्रत्याशियों में 59.48 प्रतिशत महिलाएं हैं. राज्य में तीसरे चरण के चुनाव में 19 जिलों के 72 प्रखंडों में कुल 1,047 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है. इस चरण में जिला परिषद सदस्य के 128, पंचायत समिति सदस्य के 1290, ग्राम पंचायत मुखिया के 1047 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12,911 पद हैं.
तीसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 10,142 (14,092 महिलाएं), ग्राम पंचायत मुखिया के कुल 7,336 (4003 महिलाएं), पंचायत समिति सदस्य के कुल 4,986 ( 2,868 महिलाएं) व जिला परिषद सदस्य के कुल 912 (437 महिलाएं) प्रत्याशी चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रहे हैं.
सबसे अधिक 1,182 प्रत्याशियों ने हजारीबाग से पर्चा भरा है. गढ़वा से 905, पलामू से 929, लातेहार से 347, चतरा से 545, गिरिडीह से 919, देवघर से 716, साहिबगंज से 531, दुमका से 793, धनबाद से 841, बोकारो से 612, रामगढ़ से 320, लोहरदगा से 144, गुमला से 147, रांची से 786, सिमडेगा से 110, पश्चिम सिंहभूम से 843, सरायकेला से 965 व पूर्वी सिंहभूम से 741 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. चार व पांच मई को स्क्रूटनी होगी.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




