Jharkhand News: झारखंड में पंचायत चुनाव पर क्या बोले ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2022 7:32 AM

विज्ञापन

Jharkhand News: कोरोना का प्रकोप भयावह नहीं होगा, तो मार्च 2022 से पहले झारखंड में पंचायत चुनाव होगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. मंत्री आलमगीर आलम रांची से दुमका जाने के क्रम में शनिवार को धनबाद के पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड़ स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के संसदीय कार्य व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अगर कोरोना का प्रकोप भयावह नहीं होगा, तो मार्च 2022 से पहले झारखंड में पंचायत चुनाव होगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. मंत्री आलमगीर आलम रांची से दुमका जाने के क्रम में शनिवार को धनबाद के पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड़ स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

झारखंड के संसदीय कार्य व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 29 दिसंबर को विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया था. दिसंबर 2020 में पंचायत चुनाव होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका. जनवरी 2022 में नये लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. यह काम पांच जनवरी से शुरू हो जायेगा.

Also Read: ताली बजाकर बधाई मांगने वाली किन्नरों को झारखंड की कोयला खदान में कैसे मिली नौकरी, ये राह थी कितनी आसान

झारखंड के संसदीय कार्य व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा करने का काम चुनाव आयोग का है, लेकिन उससे पहले तैयारी करना हमारा काम है. मतदाता सूची पुनरीक्षण में कुछ समय लगेगा. मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ बनाने का काम इसी माह पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि महामारी का प्रकोप भयावह होता गया, तो सरकार का काम पहले लोगों के जीवन की रक्षा करना होगा.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola