ePaper

गांव की सरकार : गुमला में जिला परिषद के 11 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित, पुरुष उम्मीदवारों को लगा झटका

Updated at : 12 Apr 2022 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की सरकार : गुमला में जिला परिषद के 11 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित, पुरुष उम्मीदवारों को लगा झटका

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुमला में जिला परिषद की 19 सीट में 11 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है. मात्र 8 सीटों पर पुरुष चुनाव लड़ पाएंगे. जिप के ये सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने पर पुरुषों को जाेरदार झटका लगा है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गुमला जिले में इसबार 12 प्रखंडों में 19 जिला परिषद की सीट पर चुनाव होगा. जिसमें 11 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है. इसके तहत अनुसूचित जनजाति के लिए 13, अनुसूचित जाति के लिए एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक व अनारक्षित चार सीट है. जिसपर चुनाव होना है. कई सीट महिला के होने से चुनाव की तैयारी कर रहे पुरुषों को जोरदार झटका लगा है.

जिला परिषद की सीट की स्थिति
अनुसूचित जनजाति : 13 सीट
अनारक्षित सीट : 04 सीट
अनुसूचित जाति : 01 सीट
अन्य पिछड़ा वर्ग : 01 सीट

जिला परिषद के 19 सीट इस प्रकार है

बिशुनपुर प्रखंड अनुसूचित जनजाति अन्य, डुमरी प्रखंड अनुसूचित जनजाति अन्य, जारी प्रखंड अनुसूचित जनजाति अन्य, चैनपुर प्रखंड अनुसूचित जनजाति महिला, रायडीह प्रखंड अनारक्षित महिला, पालकोट प्रखंड के पालकोट दक्षिणी भाग अनुसूचित जनजाति महिला, पालकोट उत्तरी भाग अनुसूचित जाति महिला, गुमला प्रखंड के गुमला पूर्वी भाग अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, गुमला मध्य भाग अनारक्षित महिला, गुमला उत्तरी भाग अनारक्षित अन्य, घाघरा प्रखंड के घाघरा दक्षिणी भाग अनुसूचित जनजाति महिला, घाघरा पूर्वी भाग अनुसूचित जनजाति महिला, सिसई प्रखंड के सिसई उत्तरी भाग अनुसूचित जनजाति महिला, सिसई दक्षिणी भाग अनुसूचित जनजाति अन्य, भरनो प्रखंड के भरनो उत्तरी भाग अनारक्षित अन्य, भरनो दक्षिणी भाग अनुसूचित जनजाति महिला, बसिया प्रखंड के बसिया उत्तरी भाग अनुसूचित जनजाति अन्य, बसिया दक्षिणी भाग अनुसूचित जनजाति महिला, कामडारा प्रखंड अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए सीट है.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव 2022: खूंटी के 6 प्रखंडों में 990 बूथों पर पड़ेंगे वोट, 16 सेल का हुआ गठन

गुमला में 1947 मतदान केंद्र

बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर गुमला में 1947 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. जिले के 6,86,686 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले के 159 पंचायतों में चार चरणों में मतदान होगा. जिला प्रशासन की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola