Jharkhand News : झारखंड के चतरा में रफ्तार का कहर, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, बाराती गाड़ी पलटने से दूल्हा के मामा व दोस्त की मौत, कई घायल

Jharkhand News, Chatra News, चतरा न्यूज : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव से बारात जा रही स्कॉर्पियो टंडवा केरेडारी सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में दूल्हे के मामा व मित्र की मौत हो गई है, जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी स्पीड में थी. इस कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हुआ है.

मिली जानकारी ने अनुसार चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव से मुस्तफा मियां के बेटे की बारात जाने के लिए लोग केरेडारी के लिए निकले थे. इसी दौरान केरेडारी थाना क्षेत्र के मंसुरिया नदी की पुलिया के पास गाड़ी पलट गई. इस हादसे में लड़के के मामा व मित्र की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हैं.
लड़के के मामा केरेडारी के बेलतु निवासी जैनुल मियां (60 वर्ष) व लड़के का मित्र टंडवा के राहम निवासी पिंटू मियां (17 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी स्पीड में थी. इस कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए