ePaper

Jharkhand News : नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा में छापामारी, एक घर से करीब आधा क्विंटल अफीम बरामद

Updated at : 17 Sep 2020 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा में छापामारी, एक घर से करीब आधा क्विंटल अफीम बरामद

Jharkhand News : चतरा : चतरा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिसिया अभियान जारी है. पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. गुप्त सूचना पर सिमरिया पुलिस ने बगरा गांव से 41 किलो अफीम बरामद की है. इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

चतरा जिले की सिमरिया पुलिस ने आज गुप्त सूचना पर बगरा गांव से 41 किलोग्राम अफीम बरामद की है. इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया. सिमरिया एसडीपीओ बचनदेव कुजूर ने इस संदर्भ में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी.

सिमरिया एसडीपीओ बचनदेव कुजूर ने बताया कि एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि बगरा बाजार टांड़ स्थित जगदीश कुमार के घर पर तस्करी के उद्देश्य से अफीम जमा किया जा रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बगरा गांव में छापामारी की गयी. चतरा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस छापामारी से जुड़ी हर Hindi News अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में ऑनर किलिंग ! मौत के बाद परिजनों ने कहां छिपाया था युवती का शव ?

सिमरिया पुलिस ने छापामारी के दौरान जगदीश के घर में रखा 41 किलोग्राम अफीम बरामद कर लिया. एसडीपीओ बचनदेव कुजूर ने बताया कि फरार जगदीश की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

Also Read: PM Modi Birthday : झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसे मना जन्मदिन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola