झारखंड में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंधक बनाकर की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 30 Oct 2021 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंधक बनाकर की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

राधा देवी ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि रात्रि करीब 11:30 बजे घर में गाय को बांधने निकलीं. इसी क्रम में 8 से 10 की संख्या में हथियार लिए नकाबपोश अपराधी घर में प्रवेश कर गए. अपराधियों ने घर के सदस्यों को कब्जे में लेकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और लूटपाट की.

विज्ञापन

Jharkhand News, रामगढ़ न्यूज (धनेश्वर कुंदन) : झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के कुंदरियाबांध स्थित एक आवास में बीती रात 8-10 की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की. इस दौरान अपराधी ढाई लाख रूपये नकद, 8 तोला सोना, 45 तोला चांदी, कीमती साड़ी लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना पीड़ित शिवा मेहता द्वारा रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार को दी गयी. इसके बाद ओपी प्रभारी अवधेश कुमार व टेक्निकल सेल अधिकारी सदलबल आवास पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

इस संबंध में भुक्तभोगी शिवा मेहता की पत्नी राधा देवी ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि रात्रि करीब 11:30 बजे घर में गाय को बांधने निकलीं. इसी क्रम में 8 से 10 की संख्या में हथियार लिए नकाबपोश अपराधी घर में प्रवेश कर गए. अपराधियों ने घर के सदस्यों को कब्जे में लेकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. उस वक्त पति शिवा मेहता घर पर नहीं थे. अपराधियों ने लगभग 25 मिनट तक लूटपाट की. बाद में अपराधी जाते-जाते उनके मोबाइल को घर के बाहर दीवार पर रख दिया. अपराधियों के जाने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी.

Also Read: Jharkhand News : विधानसभा में पहली बार आयोजित दो दिवसीय झारखंड छात्र संसद को लेकर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन

इधर, घटना की जानकारी पाकर शनिवार को रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, मांडू इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, कुजू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार पीड़ित शिवा मेहता के आवास पहुंचे. इस दौरान एसडीपीओ ने घर के सभी कमरों की जांच की. साथ ही परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola