झारखंड के रामगढ़ से मांडू बीडीओ विनय कुमार 45 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने ऐसे दबोचा

Updated at : 07 Sep 2021 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के रामगढ़ से मांडू बीडीओ विनय कुमार 45 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने ऐसे दबोचा

मंझला चुंबा के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की थी कि मुर्गी शेड के नाम पर रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड के बीडीओ द्वारा 45 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही है. वे रिश्वत देना नहीं चाहते हैं. इसके बाद एसीबी ने बीडीओ को घूस लेते धर दबोचा.

विज्ञापन

Jharkhand News, रामगढ़ न्यूज (धनेश्वर प्रसाद) : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने आज मंगलवार को झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू बीडीओ विनय कुमार को प्रखंड परिसर स्थित उनके आवास से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. वे पूर्व मुखिया से मुर्गी शेड के नाम पर 45 हजार रूपए रिश्वत ले रहे थे. इसी दौरान एसीबी की टीम ने बीडीओ को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार मंझला चुंबा के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह की शिकायत पर एसीबी हजारीबाग की टीम ने ये कार्रवाई की है. पूर्व मुखिया ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की थी कि मुर्गी शेड के नाम पर बीडीओ द्वारा घूस की मांग की जा रही है. शिकायत को सत्यापित करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया. मुखिया से मुर्गी शेड के नाम पर बीडीओ 45 हजार रूपए रिश्वत ले रहे थे. इसी बीच एसीबी की टीम ने बीडीओ विनय कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: झारखंड विधानसभा में विपक्ष पढ़ता रहा हनुमान चालीसा, स्पीकर बोले- आसन को फुटपाथ मत बनाइए

मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ विनय कुमार ने प्रखंड मुख्यालय मांडू में पिछले वर्ष 2020 के अगस्त माह में योगदान दिया था. बाद में करीब साढ़े 10 माह में ही बीडीओ का तबादला पश्चिम सिंहभूम के प्रखंड गोयरकेरा में हुआ था, लेकिन बीडीओ विनय कुमार को जुलाई 2021 में फिर से मांडू प्रखंड में ही पदस्थापित किया गया था. आपको बता दें कि मंझला चुंबा के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की थी मांडू प्रखंड के बीडीओ विनय कुमार मुर्गी शेड के नाम पर घूस मांग रहे हैं. वे रिश्वत देना नहीं चाहते हैं. शिकायत के सत्यापन में ये मामला सही पाया गया. इसके बाद एसीबी ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और पूर्व मुखिया से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ विनय कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: Jharkhand Monsoon Session LIVE : झारखंड विधानसभा में बीजेपी ने की नियोजन नीति रद्द करने की मांग

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola