ePaper

PHOTOS: संकल्प यात्रा के दूसरे दिन बाबूलाल मरांडी ने गंगा में लगाई डुबकी, फिर विशाल जनसभा को किया संबोधित

Updated at : 18 Aug 2023 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: संकल्प यात्रा के दूसरे दिन बाबूलाल मरांडी ने गंगा में लगाई डुबकी, फिर विशाल जनसभा को किया संबोधित

बाबूलाल मरांडी अपनी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन साहिबगंज पहुंचे थे. सुबह-सुबह साहिबगंज पहुंचते ही उन्होंने गांगा में डुबकी लगाई. फिर प्रेस कॉन्फेंस की और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. यहां देखें कुछ तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा पर निकले हैं. आज उनकी संकल्प यात्रा का दूसरा दिन था और आज वे साहिबगंज पहुंचे थे. सुबह-सुबह साहिबगंज पहुंचते ही बाबूलाल मरांडी ने गांगा में डुबकी लगाई.

undefined

बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे साहिबगंज नगर के नमामि गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान किया. बाबूलाल सड़क मार्ग से साहिबगंज आये थे.

undefined

बाबूलाल मरांडी के साथ राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, भाजपा नेता रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, गणेश तिवारी, बाबुधन मुर्मू, बालमुकुंद सहाय सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद थे.

undefined

गंगा स्नान करने के बाद बाबूलाल ने गंगा घाट पर अवस्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में भोलेनाथ को जलाअर्पण कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. इसके बाद बाबूलाल साहिबगंज परिसदन लौट गये.

undefined

गंगा स्नान के बाद साहिबगंज परिसदन में बाबूलाल मरांडी ने 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा.

undefined

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करीब 10:30 बजे बाबूलाल मरांडी ने टॉकीज फील्ड में जनसभा को संबोधित किया. संबोधन से पहले मंच पर बाबूलाल का भव्य स्वागत हुआ.

undefined

बीजेपी नेतोओं ने पहले बाबू लाल मरांडी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. फिर, राजमहल विधायक अनंत ओझा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट की.

undefined

संकल्प यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में विशाल जनसभा को संबोधित किया.

undefined

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटे थी. बारिश के बीच कुछ लोग छाता लेकर प्रदेश अध्यक्ष को सुनने आए थे.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola