PHOTOS: धनबाद में मना झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस, ऐसे हुआ सीएम चंपाई सोरेन का स्वागत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पहली बार शिबू सोरेन परिवार के बगैर झामुमो का स्थापना दिवस मना. समारोह में सीएम चंपाई सोरेन पहुंचे थे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया. झामुमो स्थापना दिवस पर पहली बार शिबू सोरेन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित किया.

रविवार (4 फरवरी) को आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजधानी रांची से हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां से वह गोल्फ ग्राउंड के लिए रवाना हुए.

गोल्फ ग्राउंड में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले धनबाद जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बारी-बारी से स्वागत किया.
Also Read: झामुमो स्थापना दिवस से पहले सीएम चंपाई सोरेन ने सीएस-डीजीपी संग की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश
अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट करके सीएम का अभिनंदन किया. बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद सीएम गोल्फ ग्राउंड के लिए रवाना हो गए.

गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के लिए विशाल पंडाल बनाया गया था. इसमें भारी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे. राज्य के अलग-अलग जिलों से लोग वहां पहुंचे थे.

झामुमो स्थापना दिवस समारोह में काफी संख्या में महिलाएं भी आईं थें. कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं थीं. टेंट की लगभग सभी कुर्सियां भर गईं थीं.
Also Read: झारखंड : विश्वासमत से पहले चंपाई सोरेन को बड़ी राहत, लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार को समर्थन का किया ऐलान
मुख्यमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारी की गई थी. पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के अनुरूप मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया.

कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, राजमहल के सांसद विजय हांसदा शामिल हुए. पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनके परिवार का कोई सदस्य झामुमो स्थापना दिवस में शामिल नहीं हुआ.
Also Read: झारखंड: JMM का स्थापना दिवस आज, सीएम चंपाई सोरेन करेंगे शिरकत, धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में कैसी है तैयारी?प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




