धनबाद के लोगों को रात में भी बेचैन कर रही गर्मी, 12 दिनों से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के ऊपर

Updated at : 14 Jun 2023 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद के लोगों को रात में भी बेचैन कर रही गर्मी, 12 दिनों से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के ऊपर

Dhanbad Weather|दिन निकलने के साथ गर्मी ही बढ़ती गयी और गर्म हवाओं ने झुलसाया. दिन हो या फिर रात लोग बेहाल दिखे. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा है. सुबह 10 बजे के बाद अचानक से लू के थपेड़ों ने परेशान करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

Dhanbad Weather Today: धनबाद जिले में पिछले 12 दिनों से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से अधिक ही रहा है. आधी रात के बाद तक गर्मी बेचैन कर रही है. जून माह में जहां अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहा, वहीं अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री पर रहा. न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने के कारण रात का तापमान नहीं गिर रहा है. दिन की तपिश रात भर रह रही है, सुबह होने के साथ ही फिर से धरती तपनी शुरू हो जा रही है.

दिन हो या रात, लोग रहे बेहाल

मंगलवार को भी गर्मी से लोग परेशान रहे. दिन निकलने के साथ गर्मी ही बढ़ती गयी और गर्म हवाओं ने झुलसाया. दिन हो या फिर रात लोग बेहाल दिखे. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा है. स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे भी घर से निकलना मुश्किल हो गया था. 10 बजे के बाद तो हवाएं काफी गर्म हो गयी थी. ऐसे में दिन में बाहर निकलने के लिए मजबूर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. स्थिति यह रही कि सुबह भी एसी, कूलर बंद नहीं हुए.

लू के थपेड़ों ने किया परेशान

मौसम साफ होने के कारण सुबह से ही धूप कड़ी थी. सुबह 10 बजे के बाद अचानक से लू के थपेड़ों ने परेशान करना शुरू कर दिया. बेहद जरूरी कार्य से जिन्हें जाना भी पड़ रहा है, तो सिर पर गमछा, टोपी, चश्मा लेना नहीं भूल रहे. चिकित्सक भी शरीर को पूरी तरह ढककर ही चलने की सलाह दे रहे हैं. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए निरंतर शीतल पेय पदार्थों के सेवन पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके बाद भी लोग घरों से बाहर निकलने पर चक्कर आना और डी-हाइड्रेशन महसूस कर रहे थे.

धनबाद में किस दिन कितना रहा तापमान
तारीखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
1 जून 202342 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
2 जून 202342 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
3 जून 202342 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
4 जून 202343 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
5 जून 202343 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
6 जून 202343 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
7 जून 202343 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
8 जून 202343 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
9 जून 202343 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
10 जून 202343 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
11 जून 202341 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
12 जून 202340 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस

क्या है औसतन तापमान

औसतन तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहनी चाहिए थी. लेकिन अधिकतम तापमान छह डिग्री व न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रही है. वहीं आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है.

Also Read: झारखंड में 16 जून तक हीट वेव, मौसम विभाग ने देवघर समेत 5 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola