Jharkhand News: कोरोना के नाम पर निजी अस्पतालों वसूल रहे हैं ज्यादा चार्ज, पढ़े झारखंड की टॉप 5 खबरें

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jun 2020 5:59 AM

विज्ञापन

Hospital Symbolic Pic

राज्य के निजी अस्पतालों ने कोरोना महामारी के इस संकट काल में आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) व एचडीयू (हाई डेपेनडेंसी यूनिट) चार्ज एक से दो हजार रुपये तक बढ़ा दिया है. यह सबकुछ सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के नाम पर किया गया है. दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. शनिवार को झारखंड में 66 पॉजिटिव मिले हैं, पर अच्छी खबर है कि शनिवार के ही दिन 131 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक 1723 पॉजिटिव मिल चुके हैं. इसके अलावा एक खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दुमका रेलवे स्टेशन से 1600 से अधिक श्रमिकों से भरी ट्रेन को लेह-लद्दाख के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीमा सड़क संगठन के अधिकारी इन श्रमिकों को लेकर गये हैं. संताल परगना से सात ट्रेनों से 11 हजार से अधिक मजदूरों को ले जाने की योजना है. शनिवार को यह पहली ट्रेन रवाना हुई. इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि लेह-लद्दाख जानेवाले श्रमिक सैनिकों की तरह ही सीमा की सुरक्षा में योगदान देने जा रहे हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

राज्य के निजी अस्पतालों ने कोरोना महामारी के इस संकट काल में आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) व एचडीयू (हाई डेपेनडेंसी यूनिट) चार्ज एक से दो हजार रुपये तक बढ़ा दिया है. यह सबकुछ सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के नाम पर किया गया है. दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. शनिवार को झारखंड में 66 पॉजिटिव मिले हैं, पर अच्छी खबर है कि शनिवार के ही दिन 131 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक 1723 पॉजिटिव मिल चुके हैं. इसके अलावा एक खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दुमका रेलवे स्टेशन से 1600 से अधिक श्रमिकों से भरी ट्रेन को लेह-लद्दाख के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीमा सड़क संगठन के अधिकारी इन श्रमिकों को लेकर गये हैं. संताल परगना से सात ट्रेनों से 11 हजार से अधिक मजदूरों को ले जाने की योजना है. शनिवार को यह पहली ट्रेन रवाना हुई. इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि लेह-लद्दाख जानेवाले श्रमिक सैनिकों की तरह ही सीमा की सुरक्षा में योगदान देने जा रहे हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

राज्य के निजी अस्पतालों ने कोरोना महामारी के इस संकट काल में आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) व एचडीयू (हाई डेपेनडेंसी यूनिट) चार्ज एक से दो हजार रुपये तक बढ़ा दिया है. यह सबकुछ सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के नाम पर किया गया है.

Also Read: कोरोना के नाम पर निजी अस्पतालों ने आइसीयू का चार्ज दो हजार तक बढ़ाया

झारखंड में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. शनिवार को झारखंड में 66 पॉजिटिव मिले हैं, पर अच्छी खबर है कि शनिवार के ही दिन 131 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक 1723 पॉजिटिव मिल चुके हैं.

Also Read: झारखंड में 66 नये संक्रमित मिले, कुल संख्या 1723 हुई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दुमका रेलवे स्टेशन से 1600 से अधिक श्रमिकों से भरी ट्रेन को लेह-लद्दाख के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीमा सड़क संगठन के अधिकारी इन श्रमिकों को लेकर गये हैं. संताल परगना से सात ट्रेनों से 11 हजार से अधिक मजदूरों को ले जाने की योजना है.

Also Read: श्रमिक को मिलेगा हक कानून का होगा पालन

झारखंड से लेह-लद्दाख जानेवाले श्रमिक काम से पहले वहां 14 दिनों के कोरेंटिन में रहेंगे. श्रमिकों के आने पर लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के डिविजन कमिश्नर ने एनओसी ने दी और कुछ गाइडलाइन भी भेजी है. इसी गाइडलाइन के तहत श्रमिकों को पहले कोरेंटिन में रखा जायेगा.

Also Read: लेह में 14 दिनों के कोरेंटिन में रहेंगे श्रमिक

निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित का इलाज करने के स्वास्थ्य विभाग के आदेश को डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधकों ने गलत ठहराया है. शनिवार को करमटोली चौक स्थित आइएमए भवन में हुई बैठक में डॉक्टर व अस्पताल संचालकों ने एक स्वर में कहा कि अगर संक्रमित का इलाज शुरू किया गया, तो राज्य में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकना असंभव हो जायेगा.

Also Read: एक साथ इलाज होने पर स्थिति हो जायेगी आउट ऑफ कंट्रोल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola