Live Updates

JMM Foundation Day: हम व्यापारियों के जनप्रतिनिधि नहीं, जो जेब भरने की चिंता करें : सीएम हेमंत

Updated:
विज्ञापन

आज झामुमो अपना 51वां स्थापना दिवस धनबाद में मना रहा है. पूरे शहर को पार्टी के बैनर से पाट दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अध्यक्ष शिबू सोरेन हवाई मार्ग से दोपहर 1:30 बजे धनबाद पहुंचेंगे. झारखंड मक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

झामुमो के स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हम व्यापारियों के जनप्रतिनिधि नहीं हैं. हम जनप्रतिनिधि हैं राज्य के आदिवासी, मूलवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, गरीब, किसान लोगों का. हमें इन लोगों के पेट भरने की चिंता है न कि हमें अपने जेब भरने का. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारियों की जमात तो इस पार्टी में है.

सीएम ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति लाते हैं, पर इसे असंवैधानिक करार दिया जाता है. अजीब हालत है. हमें तो समझ में नहीं आता है कि राज्य सरकार राज्य के आदिवासी-मूलवासी को अधिकार देने के लिए कानून बनाती है और पेट दर्द यूपी- बिहार के लोगों को होता है. बता दें कि सरकार ने जिस कानून को बनाया, उसे 20 लोगों ने कोर्ट में चुनौती दी. उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि क्या राज्य के बच्चों को नौकरी में प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए. कहा कि जो कानून इस सरकार बनाती है, तो उसे संवैधानिक करार दिया जाता है और यही कानून कर्नाटक सरकार बनाती है, वहां के लोगों के हक और अधिकार के लिए आरक्षण बढ़ाती है, तो वहां के राज्यपाल उस विधेयक पर मुहर लगाकर दिल्ली भेज देते हैं. लेकिन, झारखंड में अगर आदिवासी-मूलवासी के अधिकार के लिए कानून बने, तो उसे संवैधानिक करार दिया जाता है.

सीएम हेमंत सोरेन कर रहे संबोधित

JMM Foundation Day: हम व्यापारियों के जनप्रतिनिधि नहीं, जो जेब भरने की चिंता करें : सीएम हेमंत

– धनबाद के गोल्ड ग्राउंड में झामुमो के स्थापना दिवस को सीएम हेमंत सोरन संबोधित कर रहे हैं. कहा कि सरकार बनने के साथ कोरोना से दो-चार होना पड़ा. सरकार ने अपने स्तर से कई कार्य किये. इस दौरान दूसरे राज्य में मजदूरी कर रहे लोगों को सड़क, रेल और हवाई माध्यम से इन्हें वापस अपने घर सकुशल पहुंचाया.

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे शिबू सोरेन, सीएम सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य नेता

JMM Foundation Day: हम व्यापारियों के जनप्रतिनिधि नहीं, जो जेब भरने की चिंता करें : सीएम हेमंत

धनबाद : झारखंड मुक्ति मोरचा का 51वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत अन्य नेता सभा स्थल पर पहुंचे. इस मौके पर गोल्फ ग्राउंड में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हैं.

कार्यक्रम स्थल में पहुंची राज्यसभा सांसद महुआ माजी

राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पर पहुंच चुकी है. कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद है.

झामुमो महासचिव विनोद पांडे पहुंचे गोल्फ ग्राउंड

झामुमो महासचिव विनोद पांडे भी धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पर पहुंचे चुके हैं. साथ ही साथ टुंडी से सुमन मिश्रा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं का जत्था पहुंच चुका है. कार्यक्रम स्थल पर कई समर्थक हाथ में तीर धनुष लेकर पहुंचे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola