गढ़वा में निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा, एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुआ, जो मेन रोड होते हुए बंशीधर मंदिर तक गया. वापस अधौरा होते हुए श्रद्धालु बांकी नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे. यहां पर यात्रा में शामिल महिला-पुरुषों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर कलश की स्थापना की.

श्री बंशीधर नगर, गौरव कुमार : झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा निकली. इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. इस ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ ही पाल्हे-जतपुरा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हो गया. महान संत जीयर स्वामी महाराज के सान्निध्य में यज्ञ का आयोजन हो रहा है. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया. गढ़वा जिले में निकली 10 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में घोड़े, ऊंट भी शामिल थे.

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. कलश यात्रा में वैदिक परंपरा के अनुसार, सबसे आगे अश्व, गज, ऊंट के साथ करीब एक लाख श्रद्धालु लाल-पीले व केसरिया रंग की पगड़ी बांधे श्रद्धा व उत्साह के साथ शामिल हुए. उसके बाद 10 रथों पर सवार देश के महान संत चल रहे थे. इस दौरान श्रद्धा, आस्था और भक्ति का उफान जोरों पर रहा. आस्था के नारे गूंजते रहे. महिला-पुरुष सिर पर कलश लेकर चल रहे थे.
Also Read: बेहद प्रसिद्ध है गढ़वा का मां गढ़देवी मंदिर, नवरात्र में भक्तों की उमड़ती है भीड़, जानें इसका इतिहास
इस अद्भुत दृश्य को लोग मोबाइल में कैद कर रहे थे. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुआ, जो मेन रोड होते हुए बंशीधर मंदिर तक गया. वापस अधौरा होते हुए श्रद्धालु बांकी नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे. यहां पर यात्रा में शामिल महिला-पुरुषों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर कलश की स्थापना की. कलश यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था स्थानीय लोगों ने की थी.

कलश यात्रा में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही काफी तैयारी की थी. महदेइया जेल से लेकर रमना थाना मोड़ तक वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था. जगह-जगह बैरिकेडिंग करके वाहनों को रोका गया था. एसडीओ आलोक कुमार, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों के साथ विधि-व्यवस्था संभाल रहे थे.

कलश यात्रा को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल था. केशरिया, पीला और भगवा वस्त्र धारण कर सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु पहुंच रहे थे. यज्ञ समिति के सदस्य भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे. झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे थे.
Also Read: गढ़वा : नवरात्र पर कलश यात्रा के दौरान जल भरने आया युवक सोन नदी में डूबा, एक दिन बाद भी लापता
कलश यात्रा में विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, युवा नेता दीपक प्रताप देव, वरिष्ठ बीजेपी नेता शारदा महेश प्रताप देव, मुक्तेश्वर पांडेय, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, तारकेश्वर पांडे, चैंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष शंभु सौदागर, हृदयानंद कमलापुरी, रामानंद पांडेय, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र चौबे, धीरेंद्र चौबे, अनीस चौबे, अमित कुमार शुक्ला, सोनू सिंह, गुड्डू चौबे, श्याम बिहारी शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, नवनीत शुक्ल, मथुरा पासवान, उमेश शुक्ला समेत अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




