Dumri By Election Result: बेबी देवी की 17156 वोटों से जीत, झामुमो ने मनाया जश्न
Dumri By Election Result 2023 Live Updates: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया. I.N.D.I.A गठबंधन से झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को पराजित किया. I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी की 17156 वोट से जीत हुई है. सुबह आठ बजे से ही डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग की जा रही थी. कुल 24 राउंड की मतगणना के बाद रिजल्ट जारी हुआ. चुनाव मैदान में कुल छह प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था. डुमरी उपचुनाव से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के Live सेक्शन में.
झामुमो कार्यालय में बेबी देवी की जीत का जश्न
डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत का जश्न झामुमो कार्यालय में मनाया गया.
बेबी देवी की जीत का जश्न
डुमरी उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन से झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी की 17156 वोटों से जीत हुई है. रांची के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाया.
I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी की 17156 वोट से जीत, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई
I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी की 17156 वोट से जीत हुई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने I.N.D.I.A गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को जीत की बधाई दी. आपको बता दें कि बेबी देवी को 100231, यशोदा देवी को 83075 वोट मिले हैं. जीत का अंतर 17156 है. जीत के बाद बेबी देवी को प्रमाणपत्र दिया गया.
प्रमाण पत्र लेने पहुंचीं मंत्री बेबी देवी
प्रत्याशी बेबी देवी प्रमाण पत्र लेने पहुंचीं. इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, सरफराज अहमद मतगणना केंद्र पहुंचे.
जीत के करीब पहुंचीं बेबी देवी, 23वें राउंड में 16,544 वोट से आगे
डुमरी उपचुनाव की 23 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. 23वें राउंड में बेबी देवी को 98,622 वोट मिले. जबकि एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी 82,078 मिले हैं. बेबी देवी 16,544 वोट से आगे चल रही है.
Dumri By Election Result LIVE: 22वें राउंड में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 15273 वोट से आगे
22वें राउंड में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 15273 वोट से आगे चल रही है. झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को 93306 वोट मिले. जबकि एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 78033 वोट मिले हैं.
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए