लातेहार में शिक्षक के ऊपर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

लातेहार में एक स्कूल की छात्रा ने शिक्षक ऊपर अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है.
Jharkhand News, Latehar News ( आशीष टैगोर ) लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक पातरिस उरांव पर विद्यालय की ही कक्षा आठ की एक नाबालिग छात्रा ने अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने सदर थाना में उक्त शिक्षक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया है.
उसने अपने आवेदन में बताया है कि मंगलवार की सुबह वह विद्यालय की साफ सफाई कर रही थी. इसी क्रम में शिक्षक उसके पास आये और उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगे. छात्रा वहां से किसी प्रकार भाग कर अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. जानकारी मिलने के बाद परिजन उग्र हो गये और अन्य ग्रामीणों को ले कर विद्यालय पहुंच गये.
ग्रामीण विद्यालय से उक्त शिक्षक को पकड़ कर अपने साथ सदर थाना ले जाने लगे. ग्रामीणों ने पहले तो उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले गये. लेकिन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नही हो पाने के बाद ग्रामीण सदर थाना पुलिस को उसे सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










