जामताड़ा के नर्सिंग होम में मरीज की पत्नी से गैंगरेप, 1 चिकित्सक समेत चार लोग गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2023 10:05 AM
जामताड़ा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती मरीज की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में दो स्टाफ शांति प्रसाद महतो व विनय को आरोपी बनाया गया है.
जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के बेना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती मरीज की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में जामताड़ा के एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में नर्सिंग होम के दो स्टाफ शांति प्रसाद महतो व विनय को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इन दोनों के अलावा एक नर्स व एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि पूरी घटना की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया, जिसमें नर्सिंग होम का एक कर्मी घायल हो गया.
पुलिस के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के पगड़ाडीह निवासी एक व्यक्ति को 18 जनवरी को सेवा क्लिनिक नर्सिंग होग में हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुआ था. ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पांच दिन अस्पताल में ही रुकने को कहा.
इस कारण उनकी पत्नी अपने पति के साथ अस्पताल में रह रही थी. इसी बीच 22 जनवरी की देर रात नर्स ने पीड़िता के पति (भर्ती मरीज) को इंजेक्शन लगाया. इसके बाद उसके पति सो गये. आरोप है कि इसी बीच नर्सिंग होम के दो कर्मियों शांति प्रसाद महतो व विनय ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










