Jharkhand Crime News : झारखंड में शराब के नशे में धुत पिता ने की 5 साल की बिटिया की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

Updated at : 10 Jul 2021 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : झारखंड में शराब के नशे में धुत पिता ने की 5 साल की बिटिया की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

Jharkhand Crime News, लोहरदगा न्यूज (गोपी कुंवर) : झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहांसा गांव में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात की है. सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. इसके साथ ही इस मामले में हत्या के आरोपी पिता परदेसिया उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहांसा गांव निवासी परदेसिया उरांव हाल के दिनों में ही ईंट भट्ठा से वापस अपने गांव लौटा था. शुक्रवार की रात वह शराब पीकर अपने घर में सोया हुआ था. तभी उसकी पांच साल की बेटी अर्चना उरांव उसे जगाने के लिए गई. अर्चना ने पिता के पास जाकर कहा कि मां खाना खाने के लिए बुला रही है. उठ जाइए. इसी बीच गुस्से में पिता ने उठकर अर्चना को जोरदार तमाचा जड़ दिया. इससे अर्चना का सिर किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद मौके पर ही अर्चना की मौत हो गई.

Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण : 4 जोन में बंटेगा झारखंड, 8 तरह की संरचनाओं के बनेंगे इको फ्रैंडली आवास

घटना की सूचना शनिवार की सुबह सेन्हा थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद सेन्हा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है. पिता परदेसिया उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड में बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola