Jharkhand Crime News: हजारीबाग के बड़कागांव में एक शॉपिंग मॉल के बाहर चली गोली, लोगों में दहशत

Updated at : 26 Oct 2021 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: हजारीबाग के बड़कागांव में एक शॉपिंग मॉल के बाहर चली गोली, लोगों में दहशत

हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव में एक ही दिन दो जगह गोली चली है. गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल है. पहली घटना सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों पर नक्सलियों ने फायरिंग की. वहीं, दूसरी घटना शॉपिंग मॉल के बाहर अपराधियों ने गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (बड़कागांव, हजारीबाग): हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव के एक शॉपिंग मॉल के बाहर गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गयी है. इससे पहले मंगलवार को प्लांडू-लोहरसा को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन पर नक्सलियों ने फायरिंग की थी. इधर, शॉपिंग मॉल के बाहर गोली चलने की घटना के बाद पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुट गयी है.

हजारीबाग रोड के छोटकाबर के पास लिबास शॉपिंग मॉल के सामने अज्ञात लोगों ने मंगलवार की शाम को गोली चलायी. मॉल के वर्कर्स ने दो गोली चलने की बात कही. शॉपिंग मॉल के बाहर गोली चलने की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान मॉल के बाहर सड़क में एक गोली का खोखा मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

गोली चलने की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार, डाड़ी ओपी प्रभारी मणिलाल सिंह, सब इंस्पेक्टर विजय सिंह, जेएसआई अजीत सिंह, अशोक कुमार, जमादार बाबूलाल चातर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है. मॉल में लगे CCTV फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. इधर, इस मामले में मॉल के मालिक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं.

Also Read: Jharkhand Naxal News: सड़क निर्माण में लगे वाहन पर हजारीबाग में नक्सलियों ने की फायरिंग, छोड़ा पर्चा

इससे पहले मंगलवार की दोपहर बड़कागांव व केरेडारी थाना क्षेत्र के प्लांडू- लोहरसा को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य में लगी मां अष्टभुजी कंस्ट्रक्शन के हाईवा पर नक्सलियों ने फायरिंग की थी. हालांकि, इस फायरिंग में हाइवा ड्राइवर बाल-बाल बच गया. फायरिंग के बाद प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC के नाम पर्चा भी छोड़ा गया. जिसमें बिना मैनेज किये काम करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. इस मामले में भी पुलिस जांच अभियान तेज कर दी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola