Jharkhand Crime News: लोहरदगा के कैरो में चाकू मारकर पशु व्यापारी की हत्या, पुत्र गंभीर रूप से घायल

Updated at : 14 Nov 2021 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: लोहरदगा के कैरो में चाकू मारकर पशु व्यापारी की हत्या, पुत्र गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा स्थित कैरो थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. इस हमले में मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना व्यापारिक झगड़े के कारण अंजाम देना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (कैरो, लोहरदगा) : झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कैरो थाना क्षेत्र के खरता टोंगरी के समीप पशु व्यापारी इसराफिल अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. इस हमले में उसका पुत्र तनवरी आलम गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक इसराफिल अंसारी लापुर गांव के निवासी थे. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है.

घटना के संबंध में बताया गया कि अज्ञात अपराधियो ने बैल व्यापार को लेकर किसी बात पर विवाद के कारण चाकू मार कर हत्या कर दिया गया. वहीं, मृतक इसराफिल अंसारी के पुत्र तनवीर आलम का स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. काफी संख्या में लोग कैरो थाना पहुंचे हैं.

Also Read: Coronavirus Update News: रिम्स के कोविड वार्ड से फरार हुए दो कोरोना संक्रमित, तलाश शुरू

इस मामले में कैरो थाना के एसआई उपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है. आपसी व्यापारिक झगड़े में इस घटना को अंजाम देने की बात भी सामने आ रही है. श्री सिंह के मुताबिक, पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola