Live Updates

Jharkhand Breaking News : सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने झारखंड BJP के प्रदेश प्रभारी, देखें लिस्ट

Updated at : 09 Sep 2022 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News : सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने झारखंड BJP के प्रदेश प्रभारी, देखें लिस्ट

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:05 PM. 9 Sept 2211:05 PM. 9 Sept

लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी

रांची : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों का एलान किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड समेत 15 राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले हैं. झारखंड का प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गया है.

Jharkhand Breaking News : सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने झारखंड BJP के प्रदेश प्रभारी, देखें लिस्ट
11:05 PM. 9 Sept 2211:05 PM. 9 Sept

रामगढ़-बोकारो मार्ग के मगनपुर के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत

गोला : रामगढ़-बोकारो मार्ग के मगनपुर मरघटिया के समीप एक कार ने बालीडीह गोस्वामी टोला निवासी मोहन गोस्वामी (35 वर्ष) पिता स्वर्गीय नंदलाल गोस्वामी को अपनी चपेट में लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि मोहन गोस्वामी अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल डभातू आया हुआ था. वह मोपेड में बैठाकर अपनी पत्नी रोशनी देवी एवं आठ वर्षीय पुत्री परी कुमारी को लेकर वापस घर लौट रहा था. इस बीच टॉल प्लाजा सोसोखुर्द के समीप खड़ा कर शराब पीने के लिए चला गया. जिससे नाराज उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दी और इसकी जानकारी अपने पिता बैजनाथ गोस्वामी को दी. इसके बाद बैजनाथ गोस्वामी ने दामाद के साथ बालीडीह भेजने के बजाय अपनी बेटी रोशनी देवी एवं नतीनी परी कुमारी को लेकर डभातू लौट आया. इसके बाद मोहन गोस्वामी अकेले बालीडीह लौट रहा था. इस बीच बोकारो की ओर से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

11:05 PM. 9 Sept 2211:05 PM. 9 Sept

हजारीबाग के केरेडारी बुंडू जंगल से TPC के चार नक्सली हथियार सहित गिरफ्तार

हजारीबाग : जिले के केरेडारी बुंडू जंगल से नक्सली संगठन टीपीसी के चार नक्सलियों को हथियार और गोली के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस और सीआरपीएफ के 22 बटालियन ने संयुक्त रूप से किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में केरेडारी बुंडू के संजय करमाली पिता ललित करमाली, पंकज कुमार करमाली पिता किशोर करमाली, सूरज कुमार तुरी पिता टोटुवा तुरी एंव चतरा के पिपरवार तरवा अगर टोला के प्रभात कुमार राम पिता महेंद्र दास है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से .315 बोर का दो देसी कट्टा, 7.62 बोर का एक पिस्टल, .315 बोर के 17 जिंदा कारतूस, 7.62 बोर का एक गोली, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किया है.

11:05 PM. 9 Sept 2211:05 PM. 9 Sept

पलामू टाइगर रिजर्व में एक दर्जन से अधिक दुर्लभ पक्षी नाइट जार की हुई मौत

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के लेदगाई गांव के समीप अज्ञात बीमारी से एक दर्जन से अधिक नाइट जार पक्षियों की मौत हो गयी है. पीटीआर प्रबंधन पक्षियों की मौत के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गया है. पक्षियों की इतनी बड़ी संख्या में मौत होने से पीटीआर के पदाधिकारी सकते में आ गये हैं. वन कर्मियों को अलर्ट करने के साथ-साथ प्रबंधन द्वारा मौत के कारणों की जांच का आदेश दे दिया गया है. इस बात पर विशेष फोकस किया जा रहा है कि कहीं कोई संक्रमण के कारण पक्षियों की मौत तो नहीं हुई है.

1:19 PM. 9 Sept 221:19 PM. 9 Sept

ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन

रांची रेल मंडल से होकर परिचालित ट्रेन संख्या 08151 टाटानगर – बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/09/2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया हैं. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 15:15 बजे के स्थान पर 180 मिनट विलंब से अर्थात 18:15 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी.

12:59 PM. 9 Sept 2212:59 PM. 9 Sept

एक स्कूल वैन में लगी आग

बोकारो के सेक्टर 6 मोड़ के पास एक स्कूल वैन में आग लग गई. सेक्टर 6 जाने वाले रास्ते में एक ऑटो में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सानमे आ रही है. देखते ही देखते ऑटो में आग की लपटें तेज हो गई और ऑटो पूरी तरह से जल गया. उस ऑटो में एक महिला बैठी हुई थी जो कि सुरक्षित है. किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि यह ऑटो sector-11 में एक स्कूल है. डोरेमोन जिसमे चलता है. सभी बच्चों को वह उतार कर उस स्कूल की टीचर को छोड़ने जा रहा था तब यह घटना घटी. घटना सेक्टर 4 थाना क्षेत्र की.

12:41 PM. 9 Sept 2212:41 PM. 9 Sept

पलामू के TVS शोरूम में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

पलामू के मेदिनीनगर के दो नंबर टाउन स्थित शारदा TVS शोरूम में भीषण आग लगी गई. कई वाहन जलकर खाक एवं सर्विस सेंटर में रही सभी गाड़ी जलकर खाक हुआ. आग पर काबू मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंच कर पाया. मां शारदा ऑटो मोबाइल मेदिनीनगर में भयंकर आग लगने के कारण सतीश गुप्ता की माता जी की देहांत हो गया और कुछ लोग घायल हो गए हैं.

12:15 PM. 9 Sept 2212:15 PM. 9 Sept

टाटा स्टील के कर्मियों को मिला 365 करोड़ रुपये का बोनस

टाटा स्टील में बोनस की घोषणा की कर दी गयी है. प्रबंधन और यूनियन ने शुक्रवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर कर दिये. समझौता के अनुसार इस वर्ष टाटा स्टील के कर्मियों को 317 करोड़ बोनस राशि मिलेगी. इसके साथ कर्मियों को 20 हजार रुपये का गिफ्ट भी अलग से दिया जायेगा. यह बोनस 23,710 कर्मियों को मिलेगा. कुल राशि को जोड़े तो ये बोनस का अमाउंट 317 और इसमें 48 करोड़ रूपये अतिरिक्त यानी कर्मियों को 365 करोड़ रुपये मिलेंगे.

12:15 PM. 9 Sept 2212:15 PM. 9 Sept

रांची में वाहनों का रूट डायवर्ट

रांची के कांटाटोली के पास फ्लाइओवर निर्माण के कारण हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए ट्रैैफिक पुलिस ने नौ सितंबर से ऑटो, ई-रिक्शा का ट्रायल के आधार पर रूट डायवर्ट किया है़ हालांकि स्कूल बसों के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

12:15 PM. 9 Sept 2212:15 PM. 9 Sept

देवघर एयरपोर्ट पर लगेगा आइएल सिस्टम

विजिबिलिटी कम होने से देवघर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग नहीं करने व रद्द होने की समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है. देवघर एयरपोर्ट के रनवे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आइएलएस) लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देवघर एयरपोर्ट में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगाने के लिए रन-वे का सर्वे पूरा कर लिया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन व डीजीसीए को प्रस्ताव भेज दिया है.

12:15 PM. 9 Sept 2212:15 PM. 9 Sept

किशोरी हत्याकांड मामले में पुलिस ने की चार्जशीट दाखिल

दुमका के चर्चित पेट्रोल कांड में पीड़िता की हत्या के मामले में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह चार्जशीट 100 से अधिक पन्ने की है, जिसे तैयार करने में 12 सदस्यीय एसआइटी को दस दिन का वक्त लगा है. हालांकि अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी पुलिस का अनुसंधान जारी है. इस बहुचर्चित मामले की त्वरित सुनवाई दुमका के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश रमेश चंद्रा की अदालत की जायेगी.

12:15 PM. 9 Sept 2212:15 PM. 9 Sept

शिक्षकों को छुट्टी के लिए देना होगा ऑनलाइन आवेदन

राज्य के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों समेत शिक्षा विभाग के सभी स्थायी कर्मियों के अवकाश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अब मातृत्व अवकाश भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वीकृत करेंगे. अलग-अलग कोटि के अवकाश को स्वीकृत करने की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को दी गयी है.

12:15 PM. 9 Sept 2212:15 PM. 9 Sept

टाटा स्टील में आज हो सकती है बोनस की घोषणा

टाटा स्टील में शुक्रवार को बोनस की घोषणा हो सकती है. गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, लेकिन 20 प्रतिशत बोनस समेत कुछ अन्य मांगों पर जिच अब भी कायम है. उम्मीद जतायी जा रही है कि शुक्रवार को सहमति के बाद समझौता हो जायेगा.

9:05 AM. 9 Sept 229:05 AM. 9 Sept

ट्रक के चपेट मे आने से युवक की मौत

बोकारो में सीमेंट से लदे ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. जिसके बाद लोगों ने शव के साथ सड़क जामकर विरोध किया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है. मृतक सोनाटांड का रहने वाला है, वह अपनी बहन के घर आया था. सीमेंट लदा ट्रक बिहार का है. ट्रक को सिटी थाना पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही ड्राइवर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. घटना सिटी थाना क्षेत्र के येनयेच 32 फॉर लेन बारी कोऑपरेटिव मोड़ की है.

8:52 AM. 9 Sept 228:52 AM. 9 Sept

रांची लौटे राज्यपाल रमेश बैस

रांची: राज्यपाल रमेश बैस सात दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद गुरुवार को रांची लौट आये. रांची लौटने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वे सीधे राजभवन गये. उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. श्री बैस अपना मेडिकल चेकअप कराने दिल्ली गये थे. जानकारी के अनुसार, सात दिवसीय िदल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने किसी भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात नहीं की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola