Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: ओडिशा के व्यापारी के मैनेजर से झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 22 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

ओडिशा के व्यापारी के मैनेजर से झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 22 लाख की लूट

चाईबासा: मझगांव थाना क्षेत्र की आसनपाठ पंचायत के सादोमसाई चौक के मोड़ पर हथियारबंद अपराधियों ने ओडिशा के ररुवां के व्यापारी सुनील कुमार सुलतानिया के मैनेजर योगेंदर कामिला व स्कॉर्पियो चालक से लूटपाट की. अपराधियों ने करीब 22 लाख रुपए लूट लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का 2 किमी दायरा रेड जोन घोषित

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर के परिधि क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है. यह आदेश डीसी राहुल कुमार सिन्हा व वरीय पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है. राजभवन, नव निर्मित उच्च न्यायालय और आइआइआइटी नामकुम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह आदेश लागू रहेगा. रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन भी नहीं कर सकेगा.

कहासुनी में मां-बेटे ने खायी कीटनाशक दवा, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर 

ललपनिया- बोकारो के गोमिया थाना अंतर्गत होसिर पश्चिम पंचायत के ढेढे गांव में मां और पुत्र के बीच कहासुनी होने पर मां और पुत्र ने कीटनाशक दवा खा ली. इससे इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गयी, जबकि मां की हालत गंभीर है.

बेतला नेशनल पार्क गेट के परिसर में तेंदुआ ने किया हिरण का शिकार

बेतला नेशनल पार्क के मुख्य द्वार के पास एक तेंदुए ने हिरण का शिकार कर लिया है. बताया जा रहा है कि तेंदुआ ने रात में यह शिकार किया है. रेंजर शंकर पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में बेतला नेशनल पार्क में चार-पांच तेंदुए होने के प्रमाण मिल रहे हैं. हिरण, सूअर सहित अन्य छोटे जंगली जानवरों को भी तेंदुआ के द्वारा शिकार कर लिया जाता है.

नार्वे के राजदूत हंस जैकब पहुंचे दुमका, शेयर किया अनुभव

दुमका: नार्वे के राजदूत हंस जैकब फ्रायडेनलंड (Hans Jacob Frydenlund) विशेष दौरे पर दुमका पहुंच��� हैं. देवघर एयरपोर्ट से दुमका सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर एवं पारंपरिक लोटा-पानी से किया गया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में अपना अनुभव शेयर किया.

सीएम हेमंत सोरेन से मिले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार िमश्रा 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 मई को आयोजित झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola