Jharkhand Breaking News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 19 जून को देर से खुलेगी
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 19 जून को देर से खुलेगी
रांची : लिंक रेक की देरी के कारण ट्रेन संख्या (18626) हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 19 जून, 2023 को देर से खुलेगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:55 बजे के स्थान पर 17:55 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.
पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में IED की चपेट में आने से एक किशोर की मौत
गोईलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेला में आईईडी की चपेट में आने से 17 वर्षीय विष्णु होनहागा की मौत हो गयी. वहीं, उसका एक साथी घायल हो गया. बताया गया कि विष्णु घर से अपने परिचित के साथ लकड़ी लाने जंगल की ओर जा रहा था. गांव से कुछ ही दूरी पर पगडंडियों में जमीन के नीचे लगा आईईडी अचानक फट गया. इस धमाके में उसका एक पैर उड़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस शव को बरामद नहीं कर पायी है.
छात्र नेता जयराम महतो ने बनायी नयी पार्टी, JBKSS के सहारे चुनाव लड़ने का ऐलान

बलियापुर (धनबाद), शेख कलीम : छात्र नेता जयराम महतो राजनीति में कदम रख दिया है. जयराम ने एक नयी पार्टी बनायी है. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के नाम से बनायी नयी राजनीतिक पार्टी का चिह्न टाइगर रखा है. इसके अध्यक्ष जयराम महतो बने हैं. उन्होंने राज्य के सभी लोकसभा और विधानसभा में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि जब तक 1932 का खतियान लागू नहीं हो जाता, तब तक चुपचाप नहीं बैठेंगे.
रांची के दीपाटोली आर्मी कैंट के पास लगी भीषण आग

रांची : राजधानी रांची के दीपाटोल स्थित आर्मी कैंट के पास भीषण आग लग गयी. सूखे पेड़ और पत्तियों में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. अगजनी की जानकारी मिलते ही आर्मी के जवान आग को बुझाने में जुट गये. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय गया.
कोडरमा के चंदवारा में बबलू मोदी हत्याकांड में उसकी पत्नी गिरफ्तार
कोडरमा : चंदवारा के व्यवसायी बबलू मोदी हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ कर उसकी पत्नी को जेल भेज दिया.
गिरिडीह जाएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, 21 जून को मधुबन में करेंगे योग
रांची : बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत 19 से 23 जून तक प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश गिरिडीह के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की आयोजित होने वाल जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे, वहीं 20 जून को प्रदेश अध्यक्ष गांडेय और जमुआ में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विशिष्ठ जन की बैठक को संबोधित करेंगे. वहीं, 21 जून को मधुबन में पार्टी द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हजारीबाग पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यहां से फिर 22 जून को गिरिडीह पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसभा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए