Jharkhand Breaking News Live: सीएम हेमंत सोरेन ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम की जीत पर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम की जीत पर दी बधाई

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी है. ट्विट कर सीएम ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया. साथ ही भारतीय टीम को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. बता दें कि जापान के काकामिगाहारा में हुए फाइनल में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 2-1 से पराजित कर चैंपियन बनी.

पलामू के चैनपुर में एक फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गयी. जानकारी मिलते ही मौके पर चैनपुर थाने की पुलिस पहुंची. वहीं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

3 दिन ढाई घंटे देर से चलेगी हटिया-खड़गपुर ट्रेन, ये तारीख नोट कर लें

रांची. हटिया- खड़गपुर तीन दिन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे लेट से चलेगी. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या (18036) हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 12, 14 और 17 जून को अपने निर्धारित समय सुबह 9.20 बजे की बजाय 2:30 घंटे लेट से सुबह 11:50 बजे हटिया से खुलेगी.

साइबर क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस पहुंची मोहनपुर

मोहनपुर : देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के जोगिया, चरकीपहाड़ी और बगडुब्बा गांव में रविवार को साइबर अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा साइबर पुलिस मोहनपुर पहुंची. पुलिस ने साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए तीनों गांव में छापेमारी किया, लेकिन एक भी साइबर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी. बताया गया कि चरकी पहाड़ी गांव के साइबर ठग ने बगडुब्बा गांव की महिला से फर्जी सिम कार्ड को निकाल कर उसे सिम कार्ड के माध्यम से हरियाणा के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की साइबर ठगी का अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की सत्यापन करने मोहनपुर पहुंची, तो पीड़ित महिला ने सिम कार्ड एक मोबाइल दुकान से खरीदने की बात बतायी. इसके बाद पुलिस दोबारा मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया. बता दें कि सप्ताह दिन पहले भी साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस मोहनपुर पहुंची थी.

रांची में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, बाइक और स्कूटी सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News Live: सीएम हेमंत सोरेन ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम की जीत पर दी बधाई

रांची : रांची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. एसएसपी के निर्देश पर राजधानी के हिंदपीढ़ी, कोतवाली, सुखदेव नगर और रातु थाना क्षेत्र से आठ वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से बाइक, स्कूटी सहित अन्य वाहन बरामद हुआ है.

13 जून को झारखंड आएंगी राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया

रांची : पीएम नरेंद्र मोदी की नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर बीजेपी लोकसभा व विधानसभा स्तर पर लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी के तहत 13 जून को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही है. इस दौरान देवघर और दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगी, वहीं गिरिडीह में पार्टी द्वारा आयोजित संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola