ePaper

झारखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गिरिडीह में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

Updated at : 22 Jun 2023 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गिरिडीह में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. वह आज 22 जून को गिरिडीह पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. जेपी नड्डा गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा को संबोधित किए. भारत माता की जय और जय जोहरा के साथ संबोधन की शुरुआत की.

विज्ञापन
undefined

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. वह आज 22 जून को गिरिडीह पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. जेपी नड्डा गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा को संबोधित किए. जेपी नड्डा गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा को संबोधित किए. भारत माता की जय और जय जोहरा के साथ संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा गिरिडीह की धरती पर आया हूं तो जैन धर्म के पवित्र पारसनाथ को नमन करता हूं. साथ ही बिरसा मुंडा की वीर भूमि को नमन करता हूं. 9 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यो को बताने आया हुं.

undefined

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. जिसके बाद वह वहां से गिरिडीह के लिए रवाना हुए.

undefined

रांची एयरपोर्ट से विशेष विमान से गिरिडीह पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

undefined

जेपी नड्डा सबसे पहले बोडो स्थित हवाई अड्डा पहुंचे. यंहा इनका भाजपा नेताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. यंहा से सीधे जेपी नड्डा भारी सुरक्षा के बीच मुख्य कार्यक्रम स्थल झंडा मैदान पहुंचे.

undefined

जेपी नड्डा के विशाल जनसभा को संबोधित से पहले उनको पुष्प का बुके देकर स्वागत किया. बता दें कि गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा समेत 11 विधानसभा के लोग नड्डा को सुनने झंडा मैदान पहुंचे. सभा के बाद नड्डा परिसदन भवन में भोजन करगें और फिर अंतर्राष्ट्रीय सितार सरोद केडिया बंधु को तिरंगा चौक स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित करेंगे. इसके अलावे 5 बार के सांसद रहे स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.

undefined

मंच पर पहुंचने के साथ ही पूरे कार्यक्रम स्थल में जेपी नड्डा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गया था. भारी भीड़ देखने के बाद नड्डा में दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान जेपी नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें.

undefined

मंच पर दीपक प्रकाश ने जेपी नड्डा को शोल देकर स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, बोकारो विधायक विरंची नारायण, नीरस विधायक अपर्णा सेन गुप्ता समेत पांच जिलों के जिलाध्यक्ष समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे.

undefined

गिरिडीह के झडा मैदान में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे. वंही कार्यक्रम को लेकर झंडा मैदान में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया था.

undefined

गिरिडीह में भाजपा के विशाल जनसभा कार्यक्रम के दौरान जिला परिसद की अध्यक्ष मुनिया देवी ने भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा के महामंत्री आदित्य साहू और समीर उरांव ने स्वागत किया.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola