Jharkhand Bandh Updates : बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा आज झारखंड बंद आहूत किया गया है. साथ ही बता दें कि इस बंद के लिए पुलिस प्रशासन की जगह-जगह पर तैनाती बढ़ा दी गयी है. झारखंड बंद से संबंधित सभी खबरों के लिए प्रभात खबर के लाइव अपडेट के साथ बने रहे…

विज्ञापन

बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक

सुरक्षा का कड़े इंतजाम के बीच रांची सहित झारखंड में बंद का शो फ्लॉप हो गया है. साथ ही शहर की दुकानें खुली रही और सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन सामान्य रहा. साथ ही अन्य जिलों में बंद का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला है.

बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे हैं बंद समर्थक

झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुलाया गया झारखंड बंद बेअसर नजर आ रहा है. राजधानी रांची की सड़कों पर बंद समर्थक नहीं पहुंचे है. हाल���ंकि, संभावित सभी जगहों पर अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गयी है.

सड़क पर नहीं उतरे हैं बंद समर्थक, रांची सहित अन्य जिलों में स्थिति सामान्य

झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से झारखंड बंद बुलाए जाने के बाद से राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भी स्थिति सामान्य है. बंद समर्थक अभी तक कहीं भी सड़क पर नहीं उतरे है.

Jharkhand Bandh Updates : बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक

कचहरी चौक पर भी पुलिस तैनात, अबतक सड़क पर नहीं उतरे हैं बंद समर्थक

झारखंड बंद के समर्थक अभी तक सड़क पर नहीं उतरे है. यातायात सामान्य रूप से चल रही है. हालांकि, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

Jharkhand Bandh Updates : बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक

झारखंड बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस तैनात

झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गयी है.

Jharkhand Bandh Updates : बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक

रांची में एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया

60/40 वाली नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड यूथ एसोसिएशन ने सोमवार को झारखंड बंद बुलाया है. बंद को देखते हुए राजधानी रांची में लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola