JEE Advanced Result 2023 LIVE: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आउट, इन वेबासाइट्स से देखें परिणाम
JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट आज रविवार 18 जून को जारी कर दिया गया. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. छात्रों को सलाह है कि वे अपना एडमिट कार्ड भी अभी से लेकर रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत चेक कर सकें. यहां देखें जेईई एडवांस्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट
JEE Advanced Result 2023 LIVE: ऐसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर जेईई एडवांस्ड 2023 ऑप्शन दिखेगा.
उस लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करना होगा.
लॉगिन कर करते ही आपको रिजल्ट दिख जाएगा.
JEE Advanced Result 2023 LIVE: इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 4 जून को देशभर में हुई थी. पेपर 2 शिफ्ट में हुए थे. कुल 1,89,744 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें 1,80,226 उम्मीदवार दोनों पेपर में शामिल हुए थे.
JEE Advanced Result ऐसे चेक करें
सबसे पहले वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
जेईई एडवांस स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एक लिंक खोलें.
अब मांगी गई जानकारी से लॉगइन करें.
अपना जेईई एडवांस का रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.
JEE Advanced Result 2023 LIVE: कुछ ही देर में आने वाला है रिजल्ट
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा. नतीजे 10 बजे रिलीज होने जा रहे हैं.
JEE Advanced Result 2023 LIVE: छात्रों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. छात्रों को सलाह है कि वे अपना एडमिट कार्ड भी अभी से लेकर रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत चेक कर सकें. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में इस साल 95 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई थी. 180,226 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के स्कोर को ध्यान में रखकर जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट तैयार किया जाता है. अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड के आधार पर रैंक दी जाती है.
JEE Advanced Result 2023 LIVE: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की संभावनाएं
जेईई एडवांस्ड की रैंक से इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश की योग्यता निर्धारित होती है। यानी इस परीक्षा में रैंक के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है।
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए