दोस्ती के बिना प्यार बिल्कुल भी मुमकिन नहीं… शबाना संग अपनी शादी पर बोले जावेद अख्तर

Updated:
विज्ञापन
दोस्ती के बिना प्यार बिल्कुल भी मुमकिन नहीं… शबाना संग अपनी शादी पर बोले जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने वीकेंड में लाहौर के फैज महोत्सव में भाग लिया, यहां उन्होंने शबाना आजमी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उनकी दोस्ती इतनी मजबूत थी कि शादी भी ‘इसे तोड़ नहीं पाई’.

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने हाल ही में फैज फेस्टिवल में भाग लिया. जहां उनसे शबाना आजमी के साथ उनकी शादी के बारे में पूछा गया. गीतकार और लेखक ने साहित्य महोत्सव में कहा कि उन्होंने और शबाना ने ऐसा बंधन साझा किया कि शादी के करीब चार दशक बाद भी दोनों दोस्त काफी अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि ‘दोस्ती के बिना प्यार’ बिल्कुल भी प्यार नहीं है.

जावेद अख्तर ने की है दो शादियां

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी 1984 में हुई थी. जावेद अख्तर की पहले पटकथा लेखक हनी ईरानी से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और फिल्म निर्माता जोया अख्तर. हाल ही में फैज फेस्टिवल में जावेद का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया जा रहा था, जहां उन्होंने शबाना आजमी के साथ अपनी शादी के बारे में बात की थी.

शादी पर बोले जावेद अख्तर

शबाना आजमी संग उनके रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर, पटकथा लेखक ने कहा, “वो मोहब्बत मोहब्बत ही नहीं है, जिसमें दोस्ती ना हो और वो दोस्ती ये मोहब्बत सच्ची नहीं है, जिसमें इज्जत ना हो और वो इज्जत झूठी है, जिसमें इख्तियार न दिया जाए.. मैं तो एक जगह लिखा है कि भाई हमारी दोस्ती अच्छी है कि शादी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी और बिना कायदे वाली इज्जत झूठ है. मैंने भी कहीं लिखा है कि शबाना और मेरी दोस्ती इतनी अच्छी और पक्की है कि शादी भी नहीं तोड़ पाई.”

Also Read: सनी देओल के साथ इन अभिनेताओं का है 36 का आंकड़ा, नफरत इतनी कि एक दूसरे को देखना तक नहीं करते हैं पसंद
फैज महोत्सव में बोले जावेद अख्तर

फैज महोत्सव 17 से 19 फरवरी तक लाहौर में आयोजित किया गया था. इस उत्सव में साहित्यिक, संगीत और कला कार्यक्रम शामिल थे, जिसमें चर्चा, व्याख्यान, रंगमंच, कव्वाली और नृत्य प्रदर्शन शामिल थे, और इसमें यूके, कनाडा, यूएसए और भारत के व्यक्तित्व शामिल थे. जावेद अख्तर, उत्सव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं में से एक थे. बता दें कि जावेद अख्तर पांच दशकों से अधिक समय से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं. उन्हें 1942: ए लव स्टोरी, सिलसिला, वीर-जारा, जोधा अकबर और मैं हूं ना जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने के साथ-साथ शोले और जंजीर जैसी फिल्मों के लिए पटकथा लिखने के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola