Birthday Special Story: 20 July को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Birthday Special Story: आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नहीं है.अपनी बुद्धिमत्ता एवं कार्यकुशलता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं.
Birthday Special Story: आज 20 जुलाई (20 July ) है, सबसे पहले 20 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (20 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नही है.
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक, सहृदय एवं स्वभाव से दयालु होते हैं.मानसिक रुप से ये जातक अत्यंत सबल एवं स्वस्थ्य होते हैं.दूसरों के हृदय की बात जान लेने का सहज गुण होता है.अपनी बुद्धिमत्ता एवं कार्यकुशलता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं.जीवन के उत्तरकाल में ये जातक समाज में पूर्ण यश एवं मान प्राप्त करते हैं.गृहस्थ जीवन अनुकूल रहता है.
इस वर्ष सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.मकान की सजावट या आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा.गत वर्षों से चली आ रही चिंता और निराशा से मुक्ति मिलेगी.दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी.संतान सुख की इच्छा पूर्णं होगी.अधिकांश जातकों की विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे.इस वर्ष आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है.
मित्र सहायक रहेंगे.नाते रिश्तेदरों का सहयोग मिलेगा.रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, सामाजिक सेवाएं, अभिनय, संगीत, विदेश विभाग, खाद्य विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे.स्वर्ण आभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा.जमा पूंजी में वृद्धि होगी.नए क्षेत्रों में कारोबार विस्तार होगा.नौकरी में अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा.शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को वर्ष विशेष अनुकूल रहेगा.आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.
शुभ दिनांक : 2,5, 7, 16, 20, 25, 30
शुभ अंक : 2,6, 7, 15, 19, 26
शुभ वर्ष : 2022, 2026, 2028, 2033
ईष्टदेव : राम जी
शुभ रंग : लाल, गुलाबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




