ePaper

महिंद्रा थार पर जय श्रीराम! ऑफ-रोड एसयूवी से अयोध्या पहुंच रहे रामभक्त

Updated at : 25 Jan 2024 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
महिंद्रा थार पर जय श्रीराम! ऑफ-रोड एसयूवी से अयोध्या पहुंच रहे रामभक्त

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थार के टॉप वेरिएंट एएक्स (ओ) हार्ड-टॉप डीजल एमटी 4डब्ल्यूडी की कीमत में करीब 34,699 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि इसके बेस वेरिएंट एंट्री-लेवल एलएक्स हार्ड-टॉप पेट्रोल एटी आरडब्ल्यूडी में 22,899 वृद्धि की गई है.

विज्ञापन

Ram Bhakta on Mahindra Thar: अयोध्या राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. इसके लिए 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित भव्य समारोह में करीब 3500 से अधिक संत-महात्माओं और 2500 से अधिक नामी-गिरामी हस्तियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की. इसके बाद 23 जनवरी 2024 से अयोध्या श्रीराम मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. रामपथ और धर्मपथ पर रामभक्तों की कतारें लगी हुई हैं. पहले दिन 23 जनवरी को करीब 3 लाख से अधिक रामभक्त प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे. सबसे बड़ी बात यह है कि अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्त ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार से भर-भरकर जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए अयोध्या पहुंच रहे हैं और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं यूजर
undefined

सोशल मीडिया के प्रमुख मंच ट्विटर (अब एक्स) पर कई रामभक्त ऑफ-रोड एसयूवी की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं. ट्विटर के एक यूजर प्रियांक व्यास राधे ने महिंद्रा थार एसयूवी के साथ में कई तस्वीरों को पोस्ट किया है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘हमारे महिंद्रा थार जीप में ऋषभदेव में ऐतिहासिक भव्य राम महोत्सव रैली.’ इसी प्रकार एक अन्य यूजर हिरेन सोनी ने भी ट्विटर पर महिंद्रा थार के साथ में अपनी तस्वीर को पोस्ट किया है. रामभक्तों में जब यह ऑफ-रोड एसयूवी पॉपुलर है, तो इसमें कुछ खास जरूर है. आइए, इस कार की खासियत के बारे में जानते हैं.

महिंद्रा थार की कीमत
undefined

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थार के टॉप वेरिएंट एएक्स (ओ) हार्ड-टॉप डीजल एमटी 4डब्ल्यूडी की कीमत में करीब 34,699 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि इसके बेस वेरिएंट एंट्री-लेवल एलएक्स हार्ड-टॉप पेट्रोल एटी आरडब्ल्यूडी में 22,899 वृद्धि की गई है. इसी के साथ इसके बेस वेरिएंट एलएक्स हार्ड-टॉप पेट्रोल एटी आरडब्ल्यूडी वैरिएंट की कीमत बढ़कर 14 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट एलएक्स हार्ड-टॉप डीजल एटी 4डब्ल्यूडी की कीमत 7.20 लाख तक पहुंच गई है. ये सभी कीमतें भारत के एक्स-शोरूम की हैं. महिंद्रा थार छह कलर ऑप्शन के साथ आती है. इसमें एवरेस्ट व्हाइट (नया), ब्लेजिंग ब्रोंज (नया), एक्वामरीन, रेड रेेज, नापोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे शामिल है.

Also Read: Thar पर पानी पूरी बेचती है ‘गोलगप्पा गर्ल’! वीडियो देख चौंके आनंद महिंद्रा, ट्विटर पर कही बड़ी बात महिंद्रा थार का इंजन और ट्रांसमिशन
undefined

महिंद्रा थार तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें पहला 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 150पीएस की पावर और 320एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसका दूसरा इंजन 2.2-लीटर डीजल है, जो 130पीएस की पावर और 300एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इन दोनों इंजनों के अलावा तीसरा इंजन 1.5-लीटर डीजल है, जो 118पीएस की पावर और 300एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इन सभी तीनों इंजनों के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है. थार कार फोर-व्हील-ड्राइव और रियर-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है.

Also Read: जंगल, जमीन या पहाड़…कहां चलाना चाहते हैं कार! Maruti दे रही एडवेंचर ड्राइव का मौका महिंद्रा थार के फीचर्स
undefined

महिंद्रा थार की फीचर लिस्ट में एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन हेडलैंप, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में डिजिटल एमआईडी शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें वॉशेबल इंटीरियर और रिमूवेबल रूफ पेनल भी दिए गए हैं.

Also Read: टोयोटा फॉर्च्यूनर के लिए बवंडर बनकर आ रही एंडेवर! एवरेस्ट को भारत में उतारेगी फोर्ड महिंद्रा थार के सेफ्टी फीचर्स
undefined

सवारियों की सुरक्षा के लिए महिंद्रा थार ऑफ-रोड एसयूवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमांइडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. बाजार में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी से है. कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाइराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी है.

Also Read: ‘चल मेरी लूना’…! 23 साल बाद नए अवतार में धूम मचाने आ रही Kinetic Luna
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola