ePaper

'मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू...' टाइगर-दिशा के रिश्ते पर जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

Updated at : 21 Jun 2021 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
'मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू...' टाइगर-दिशा के रिश्ते पर जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी एक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. टाइगर और दिशा अक्सर साथ में कई जगह स्पॉट किए जाते है, लेकिन कपल ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है. अब जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्तों को लेकर बात की हैं. जैकी ने कहा कि टाइगर 25 साल की उम्र से ही डेट कर रहा है. लेकिन उन्होंने दिशा का नाम खुलकर नहीं लिया. वहीं, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अपने भाई की तारीफ की.

अपने काम को लेकर बहुत फोकस है

बॉलीवुड बबल के साथ बात करते हुए फादर्स डे के मौके पर जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र से डेटिंग शुरू कर दी थी और वे सचमुच बहुत अच्छे दोस्त हैं. मुझे इस बारे में पता नहीं है कि उन्होंने भविष्य के लिए क्या योजनाएं बनाई हैं लेकिन एक बात मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि टाइगर अपने काम को लेकर बहुत फोकस है. मेरे लिए पहले उसका काम है और कोई नहीं, ना उसकी मां, ना पिता, ना बहन और ना ही गर्लफ्रेंड.

कृष्णा श्रॉफ ने कही ये बात

इस इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कहा, ‘मैं अपने भाई को लेकर उतना ही प्रोटेक्टिव हूं जितना हो सकता है. लेकिन दिन के अंत में, वह एक एडल्ट है और अपने फैसले खुद ले सकता है. मुझे लगता है कि वह जानता है कि क्या सही है. वह वास्तव में बुद्धिमान व्यक्ति है. मुझे नहीं लगता कि मैं अपने भाई को कोई सलाह देना चाहती हूं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 11 : टॉप 5 में इन कंटस्टेंट्स ने बनाई जगह! राहुल वैद्य- अर्जुन बिजलानी में होगी कांटे की टक्कर

वहीं, हाल ही में दिशा पाटनी ने अपना जन्मदिन मनाया था. इस दौरान टाइगर ने दिशा को स्पेशल तरीके से विश किया था. एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो दिशा के साथ डांस करते हुए दिखे थे. साथ ही कृष्णा और टाइगर की मां ने भी एक्ट्रेस को बेहद खास तरीके से शुभकामनाएं दी थी.

फिल्मों की बात करें तो टाइगर फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसके अलावा बागी 4 में भी वो नजर आने वाले हैं और इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे. वहीं, दिशा फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आने वाली हैं और इसे मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola