IPL 2020: रद्द हो जाएगा आइपीएल ?, खेल मंत्रालय ने BCCI से कही ये बात
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 12:16 PM
IPL 2020: कोरोना वायरस का खतरा इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल 2020) पर मंडरा रहा है.
IPL 2020: कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण कोई भी विदेशी खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में खेलने के लिए 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होगा. वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज आईपीएल को स्थगित करने की मांग वाली याचिका दायर हुई थी जिसपर जल्द सुनवाई करने से कोर्ट ने इनकार किया है.
इधर, खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई समेत सभी नेशनल फेडरेशन को निर्देश दिया है कि हेल्थ मिनिस्ट्री की अडवाइजरी का पालन हो और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम न करें.
बीसीसीआई सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी जिससे टूर्नामेंट के भविष्य पर संशय के बादल छा गये हैं. बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि आइपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं. सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते.
देश में कोरोना वायरस के नये मामलों को देखते हुए सरकार ने परामर्श जारी करके सभी मौजूदा विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिये हैं. राजनयिक और कामकाजी वीजा जैसी कुछ श्रेणियों में हालांकि छूट दी गयी है. भारत में अब तक कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आ चुके हैं. इस विषाणु के कारण दुनिया भर में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
आइपीएल के भविष्य पर फैसला 14 मार्च को मुंबई में इसकी संचालन परिषद की बैठक के दौरान किया जाएगा. सूत्र ने कहा कि सभी फैसले मुंबई में संचालन परिषद की बैठक में किए जाएंगे. एक विकल्प यह भी है कि 29 मार्च से शुरू हो रहे आइपीएल को खाली स्टेडियम में कराया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










