अलीगढ़: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, परिवार के साथ जा रहे थे घर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2023 9:09 PM
अलीगढ़ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर की प्रयागराज में एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई. इसके साथ ही गाड़ी चालक की भी मौत हो गई. परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इंस्पेक्टर अपने परिवार के साथ गांव जा रहे थे. उनकी क्रेटा कार और टैंकर में भिड़ंत हो गई. जिसमें इंस्पेक्टर की मौत हो गई.
Aligarh : जिले में तैनात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की प्रयागराज में एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई. इसके साथ ही गाड़ी चालक की भी मौत हो गई. इंस्पेक्टर चंद्र शेखर यादव अपने परिवार के साथ हंडिया जा रहे थे. उनकी क्रेटा कार और टैंकर में भिड़ंत हो गई. जिसमें इंस्पेक्टर की मौत हो गई. वहीं घटना में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दुखद घटना पर शोक जताया है. इंस्पेक्टर चंद शेखर यादव क्राइम ब्रांच अलीगढ़ में तैनात थे और 5 दिन का अवकाश लेकर परिवार के साथ प्रयागराज के हंडिया स्थित अपने घर जा रहे थे.
अलीगढ़ क्राइम बांच में तैनात निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव 5 दिन के अवकाश पर शुक्रवार को अपने घर जा रहे थे. वे क्रेटा गाड़ी वाहन संख्या यूपी 83 बीबी 6309 से परिवार सहित अपने घर चंदौली जा रहे थे. प्रयागराज के थाना क्षेत्र हंडिया में विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम नंबर यूपी 30 टी 1341 के चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दिया था. जिसमें निरीक्षक चंद्रशेखर यादव निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जिला चंदौली और ड्राइवर रिंकू राठौर पुत्र वीरेंद्र कुमार ग्राम बाबतपुर जनपद फिरोजाबाद की मौत हो गई.
वहीं कुमारी अंश यादव उम्र लगभग 10 वर्ष, पत्नी नीलम यादव, पुत्र वंश राज यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ऊपरदहा से एसआरएन हॉस्पिटल प्रयागराज भर्ती किया गया है. इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर यादव की मौत की सूचना प्रयागराज पुलिस के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस को प्राप्त हुई है. अलीगढ़ पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने सांत्वना प्रकट की है .
रिपोर्ट- आलोक, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










