बरेली में खेलने के दौरान टॉयलेट टैंक में गिरा मासूम, मौत के बाद मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

बरेली में खेलने के दौरान एक बच्चा टॉयलेट टैंक में गिर गया. मृतक बच्चे के मामा ने पड़ोसियों के बने नए टॉयलेट में तलाशने की सलाह दी. नवनिर्मित टैंक में सुबह में ही पानी भरा गया था. इसमें तलाशने पर बच्चे का शव मिला.

विज्ञापन

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली की आंवला तहसील के रहटुईया गांव में एक 5 वर्षीय बच्चे की टॉयलेट के टैंक में भरे पानी में डूबकर की मौत हो गई. बदायूं जनपद के जरावन गांव निवासी संजीव के साथ ननिहाल में आया था. वह बुधवार सुबह ननिहाल के बच्चों के साथ खेलने चला गया. मगर, इसके बाद घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की. लेकिन, वह नहीं मिला. मृतक बच्चे के मामा ने पड़ोसियों के बने नए टॉयलेट में तलाशने की सलाह दी. नवनिर्मित टैंक में सुबह में ही पानी भरा गया था. इसमें तलाशने पर बच्चे का शव मिला. यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने खुले टैंक में पानी भरने पर भी नाराजगी जताई.

दसवां संस्कार में आया था माता-पिता के साथ

रहटुईया गांव निवासी राम भरोसे की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. उनका बुधवार को दसवां संस्कार था. मृतक अपने पिता संजीव और मां के साथ दसवां संस्कार में शामिल होने बदायूं के जरावन गांव से आया था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

मामा को हुआ शक, तब मिला शव

राम भरोसे की बेटी और दामाद अपने बच्चों के साथ आए थे. बदायूं के जरावन गांव निवासी संजीव प्लंबर का काम करता है. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल आया था. उनका 5 वर्षीय पुत्र गायब हो गया. काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला. मृतक के मामा प्रताप को टॉयलेट टैंक में गिरने का शक हुआ. इसके बाद टैंक में तलाश की गई. इस टॉयलेट टैंक में सुबह ही पानी भरा गया था. वह उसमें गिर गया. यह जानकारी मिलने के बाद बच्चे को टैंक से बाहर निकाला गया. मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकीं थी. उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया.

Also Read: बलिया के छात्रनेता हत्याकांड मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, दो लोगों को तलाश रही पुलिस
हर कोई हैरान, जताया दुख

हादसे के बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई. हर कोई हैरान था. बच्चा काफी खूबसूरत था. मृतक की मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल था. गांव के लोग उन्हे सत्वना दे रहे थे.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद बरेली

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola