ePaper

Indian Railways News: जल्द बदलेगी चक्रधरपुर स्टेशन की तस्वीर, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Updated at : 21 Mar 2023 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News: जल्द बदलेगी चक्रधरपुर स्टेशन की तस्वीर, डीआरएम ने किया निरीक्षण

अमृत भारत योजना के तहत जल्द ही चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलेगी. इसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक अरुण राठौड़ व इंजीनियरों की टीम ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से पांचमोड़ क्षेत्र और रेलवे अस्पताल से स्टेशन तक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Indian Railways News: अमृत भारत स्कीम के तहत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन और आसपास का क्षेत्र विकसित होगा. रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गयी है. जल्द ही इसपर काम शुरू हो जायेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक अरुण राठौड़ व इंजीनियरों की टीम ने सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से पांचमोड़ क्षेत्र व रेलवे अस्पताल से स्टेशन तक निरीक्षण किया.

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

डीआरएम ने चक्रधरपुर स्टेशन के अंदर सुविधा को उन्नत करने व रेलवे स्टेशन से रेलवे अस्पताल एवं स्टेशन से पांचमोड़ और पांचमोड़ से रेलवे अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने का आदेश दिया. सड़क चौड़ीकरण में सड़क के दोनों ओर के रेलवे क्वार्टरों की बैरिकेडिंग, दुकान व झुग्गी- झोपड़ियों को हटाने का निर्देश दिया. रेलवे के इंजीनियरों ने बताया कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा. विकास कार्यों से रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल जायेगी. यात्रियों के लिए उन्नत सुविधा, हाई लेवल प्लेटफार्म, लिफ्ट, प्रतीक्षालय की सुविधा मिलेगी.

चक्रधरपुर स्टेशन के आसपास के क्षेत्र भी होंगे विकसित

निरीक्षण के क्रम में जनसंपर्क अधिकारी सह वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष पाठक ने कहा कि भारतीय रेल के अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल के चार स्टेशनों का चयन किया गया है. इसमें चक्रधरपुर, टाटानगर, राउरकेला और झारसुगुड़ा शामिल है. स्टेशन पर सुविधाओं को उन्नत किया जायेगा. इसके अलावे चक्रधरपुर स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे अस्पताल तक और पांचमोड़ सड़क को फोरलेन किया जायेगा.

Also Read: Indian Railways News: रांची से गुजरने वाली धनबाद–कोयंबतूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का बरौनी तक विस्तार

जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम

रेलवे स्टेशन सड़क की चौड़ीकरण होने से आसपास की दुकानें के ढांचों को रेलवे तोड़ेगी. रेलवे स्टेशन के आसपास की रेलभूमि को खाली कराया जायेगा. अवैध ढांचा को भी हटाने के लिए रेलवे ने योजना बनायी है. रेलवे इंजीनियर के मुताबिक एक सप्ताह में काम शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola