India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 1.8 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 1.8 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा मुकाबला

India’s Virat Kohli reacts after winning the T20 World Cup cricket match against Pakistan in Melbourne, Australia, Sunday, Oct. 23, 2022. AP/PTI(AP10_23_2022_000228B)

सूत्रों के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर, जहां मैच का सीधा प्रसारण किया गया, 1.8 करोड़ से अधिक दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया और इसने एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दर्ज किए गए 1.4 करोड़ के पिछले रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया. इसके साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. इस मुकाबले ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

भारत-पाकिस्तान मैच को 1.8 करोड़ लोगों ने देखा

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने रिकॉर्ड बनाया है. डिजिटल स्ट्रीमिंग मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रविवार को 1.8 करोड़ से अधिक दर्शकों ने टी20 विश्व कप मैच का लुत्फ उठाया. यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स टीवी पर प्रसारित किया गया था. हालांकि टीवी दर्शकों की संख्या का पता एक सप्ताह बाद तब चल पाएगा. जब ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बार्क) की ओर से आंकड़े जारी किए जाएंगे.

Also Read: India vs Pakistan: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदकर मनायी छोटी दिवाली, बधाईयों का तांता

भारत-पाकिस्तान मैच ने एशिया कप के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

सूत्रों के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर, जहां मैच का सीधा प्रसारण किया गया, 1.8 करोड़ से अधिक दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया और इसने एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दर्ज किए गए 1.4 करोड़ के पिछले रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया. भारतीय टीम के भुवनेश्वर कुमार ने जब पहली गेंद डाली, तो उस समय डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर 36 लाख दर्शक दर्ज किए गए. वहीं, पाकिस्तान की पारी समाप्त होने तक 1.1 करोड़ लोग ऐप पर मैच का सीध प्रसारण देख रहे थे. जानकारी के मुताबिक, जब मैच भारत के पक्ष में समाप्त हुआ तो यह संख्या रिकॉर्ड 1.8 करोड़ तक पहुंच गई थी.

भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से रौंदा

भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया. भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola