India vs Pakistan: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदकर मनायी छोटी दिवाली, बधाईयों का तांता

Ranchi: People celebrate after India won the ICC Men’s T20 World Cup cricket match against Pakistan, in Ranchi, Sunday, Oct. 23, 2022. (PTI Photo)(PTI10_23_2022_000249B)
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक जीत के बाद बधाई का तांता लग गया है. भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने मुकाबले के बाद ट्वीट किया और लिखा, टी 20 विश्व कप शुरू करने का एक सही तरीका. दीपावली शुरू.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया और अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के बाद भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में छोटी दिवाली शुरू हो चुकी है. समर्थन जमकर जश्न मना रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया को झोली भर-भरकर बधाई मिल रही है.
भारत को पाकिस्तान पर जीत के लिए गृह मंत्री शाह ने दी बधाई
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक जीत के बाद बधाई का तांता लग गया है. भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने मुकाबले के बाद ट्वीट किया और लिखा, टी 20 विश्व कप शुरू करने का एक सही तरीका. दीपावली शुरू. उन्होंने विराट कोहली की बेहतरीन पारी की तारीफ की और कहा, कोहली ने शानदार पारी खेली.
Union Home Minister Amit Shah congratulates Team India on beating Pakistan.
"A perfect way to start the T20 World Cup…Deepawali begins. What a cracking innings by Virat Kohli," tweets Union HM Amit Shah pic.twitter.com/G7sQMxLXLv
— ANI (@ANI) October 23, 2022
भारत की जीत पर बोले सहवाग, चक दे इंडिया
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान पर भारतीय टीम की धमाकेदारी जीत की जमकर तारीफ की. उन्होंने विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी की भी जमकर प्रशांसा की. सहवाग ने ट्वीट किया और लिखा, हैप्पी दिवाली…क्या कमाल का खेल रहा. भावनाओं से भरपूर, लेकिन यह शायद अब तक की सबसे शानदार टी20 पारी है. आखिर में सहवाग ने लिखा, चक दे इंडिया.
Yaayyyy…Happyyy Deepawali
What an amazing game.High on emotions, but this is
probably the most brilliant T20 Innings i have ever seen, take a bow Virat Kohli . Chak De India #IndvsPak pic.twitter.com/3TwVbYscpa— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2022
ऐसा रहा मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बेहद शानदार मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मसूद की नाबाद 52 रनों की पारी और इफ्तिखार अहमद की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट खोकर 159 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गये. उसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. पांड्या 2 छक्के और एक चौके की मदद से 37 गेंदों में 40 रन बनाकर भले ही आउट हो गये, लेकिन विराट कोहली ने भारतीय टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. विराट कोहली ने 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाये. भारत को आखिरी गेंद पर जीत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










