भारत-नेपाल रेल सेवा: 1937 में जयनगर से चली थी ट्रेन, आज भी इन तसवीरों से झलकती है बदलाव की यात्रा

Updated at : 02 Apr 2022 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-नेपाल रेल सेवा: 1937 में जयनगर से चली थी ट्रेन, आज भी इन तसवीरों से झलकती है बदलाव की यात्रा

भारत व नेपाल के बीच फिर एकबार रेल सेवा शुरू हो रही है. आठ सालों के बाद ये रेल सेवा दोनों देशों के बीच शुरू हो रहा है. भारत नेपाल के बीच रेल यातायात आजादी मिलने से पहले के दौर से चला आ रहा है. जानकारी अनुसार 1937 में जयनगर से बिजलपुरा तक करीब 50 किलोमीटर की दूरी में रेल परिचालन की शुरूआत हुई थी.

विज्ञापन
undefined

2001 में आयी बाढ़ के कारण जनकपुर से बिजलपुरा के बीच रेल पुल ध्वस्त हो गया था. इससे इस रेलखंड पर रेल परिचालन बंद कर दिया गया. हालांकि जनकपुर से जयनगर के बीच 29 किमी लंबी लाइन 2014 तक रुक-रुक कर चलती रही.

undefined

भारत सरकार ने भारत नेपाल मैत्री रेल परियोजना के तहत 2010 में बड़ी लाइन में बदलने की योजना बनायी. इस योजना के तहत जयनगर से बर्दीवास तक 65 किलोमीटर में काम करने का निर्णय लिया गया.

undefined

2014 में मेंगा ब्लॉक लिया गया और काम चालू किया गया. प्रथम चरण में जयनगर से कुर्था तक 31 किलोमीटर में यह काम शुरू किया गया है. इसके लिये इरकॉन इंटरनेशनल कंपनी को जिम्मेदारी दी गयी. इसमें पांच स्टेशन जयनगर, इनरबा, खजुरी, बैदेही और कुर्था स्टेशन शामिल है. जनकपुर, महिनाथपुर, परवाहा तीन हॉल्ट आते हैं.

undefined

दोनों देशों के लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है. एक-एक दिन लोगों ने इस उम्मीद मेंं बिताया है कि आज नहीं तो कल नये तरीके से रेल सेवा बहाल होगी. इस बीच कई प्रकार की परेशानियों से लोगों को दो चार होना पड़ा है. खासकर आर्थिक रूप से व्यवसाय को भारी नुकसान उठाना पड़ा. सीमावर्ती इलाका होने के कारण जयनगर बाजार पर इसका सीधा असर देखा गया.

undefined

आठ साल बाद भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा बहाल होगी. शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ कर रहे हैं.

undefined

इस ट्रेन में एक एसी कोच भी रहेगा. ट्रेन में भारत व नेपाल को छोड़कर किसी अन्‍य देश के नागरिक सफर नहीं कर सकेंगे.

undefined

इस ट्रेन सेवा पर नियंत्रण नेपाल रेलवे का रहेगा. भारत और नेपाल के ही नागरिकों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी. पासपोर्ट की जरुरत नहीं होगी लेकिन कुछ दस्तावेजों का साथ होना जरुरी है.

undefined

जयनगर से कुर्था तक सफर करने वाले यात्रियों को नेपाली 70 रुपये और भारतीय करेंसी के हिसाब से 43.75 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं एसी में सफर करने के लिए 300 नेपाली रुपये लगेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन