ePaper

Husnn Hai Suhaana Song: कुली नंबर 1 के नए गाने का टीजर रिलीज, क्या चल पाएगा 90s का जादू

Updated at : 08 Dec 2020 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Husnn Hai Suhaana Song: कुली नंबर 1 के नए गाने का टीजर रिलीज, क्या चल पाएगा 90s का जादू

Husnn Hai Suhaana Song, Husnn Hai Suhaana Song Teaser: वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 का नया गाना हुस्न है सुहाना का टीजर लांच किया गया. इस टीजर को जारी करते हुए वरुण धवन ने यह भी जानकारी दी है कि 'हुस्न है सुहाना' (Husnn Hai Suhaana) कल रिलीज होने जा रहा है. टीजर में वरुण धवन और सारा अली खान जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 का नया गाना हुस्न है सुहाना का टीजर लांच किया गया. इस टीजर को जारी करते हुए वरुण धवन ने यह भी जानकारी दी है कि ‘हुस्न है सुहाना’ (Husnn Hai Suhaana) कल रिलीज होने जा रहा है. टीजर में वरुण धवन और सारा अली खान जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.

1995 की फिल्म कुली नंबर 1 के गाने का रि क्रिएटेड वर्जन है ये गीत

गीत हुस्न है सुहाना 1995 में रिलीज फिल्म कुली नंबर 1 के ही गीत हुस्न है सुहाना का रि क्रिएडेट वर्जन है. जहां ऑरिजिनल गीत को आनंद मिलिंद के संगीत निर्देशन में बनी थी, वहीं इस गीत के रि-क्रिएटेड वर्जन को तनिष्क बागची का संगीत दिया है.

डेविड धवन की 45वीं फिल्म है कुली नंबर 1

आपको बता दें कि वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 इसी महीने 24 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के साथ ही दोनों स्टार्स अपना डिजिटल डेब्यू भी कर रहे हैं। इस फिल्म को डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है. डेविड के डायरेक्शन में बनने वाली यह 45वीं फिल्म है. कुली नंबर 1 साल 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 की रिमेक फिल्म है, जिसे डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था.

गाने को लेकर वरुण धवन ने किया ट्विट

वरुण धवन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनकी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के गाने ‘हुस्न है सुहाना’ का टीजर है. इस टीजर में वरुण धवन और सारा अली खान अलग-अलग अवतार में डांस करते दिख रहे हैं. वहीं इन दोनों के कई डांस स्टेप्स 90s के दौर की याद दिला रहे हैं. इस वीडियो में सारा नाइटसूट से लेकर शॉर्ट पार्टी ड्रेस तक में दिखाई दे रही हैं. यहां देखें इस गाने का धमाकेदार टीजर-

इस टीजर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में बताया कि ये रिलीज कब हो रहा है. उन्होंने लिखा- ‘ये टाइम है सुहाना इस खबर का ऐलान करने के लिए… #HusnnHaiSuhaanaNew गाना कल रिलीज होने वाला है’

कोरोना से संक्रमित हुए वरुण धवन

इन दिनों वरुण चंडीगढ़ में अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे तभी वो कोरोना से संक्रमित हो गए. कोरोना टेस्ट को लेकर भी वरुण को ट्रोल का शिकार होने पड़ा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola