ePaper

VIDEO: 'जय जय शिवशंकर' गाने पर इस बच्‍ची ने किया धांसू डांस, इंप्रेस ऋतिक रोशन ने कही ये बात

Updated at : 13 Jun 2020 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: 'जय जय शिवशंकर' गाने पर इस बच्‍ची ने किया धांसू डांस, इंप्रेस ऋतिक रोशन ने कही ये बात

hrithik roshan praises little girl dance performance war film song jai jai shiv shankar video: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बच्‍ची का डांस वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्‍ची ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ (Tiger Sharoff) की फिल्‍म 'वॉर' (War) के सुपरहिट सॉन्‍ग 'जय जय शिवशंकर' (jai jai ShivShankar) पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बच्‍ची का डांस वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्‍ची ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ (Tiger Sharoff) की फिल्‍म ‘वॉर’ (War) के सुपरहिट सॉन्‍ग ‘जय जय शिवशंकर’ (jai jai ShivShankar) पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में बच्‍ची हूबहू ऋतिक रोशन के डांस स्‍टेप्‍स को कॉपी करते नजर आ रही हैं. खुद ऋतिक भी उसके डांस के दीवाने हो गए हैं. एक्टर ने खुद उस बच्‍ची का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा,’ ये स्‍टार है. लव.’

दरअसल एक यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था,’ व्हाट्सएप पर यह वीडियो मिला है. यह छोटी राजकुमारी न जाने कौन है लेकिन वह दिल से डांस कर रही हैं..इसे कहते हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका.’ @TIGERSHHFF @iHrithik सही टक्कर देगी आपको ये.’ इस वीडियो को फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा,’ ऋतिक सर आप इस लड़की का डांस देखकर चकित रह गए होंगे क्योंकि शायद आपने इस उम्र में डांस करना शुरू नहीं किया होगा. मुस्कुराती आँखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा. वास्तव में आप बॉलीवुड की सबसे अच्छे डांसर हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ ऋतिक सर आपका धन्‍यवाद आपने इस बच्‍ची का डांस देखा. इसे कहते हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका.’ साल 2019 में रिलीज हुई फिल्‍म वॉर ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

Also Read: जब सुजैन खान ने कहा था- मैं ऋतिक के बिना जीना सोच भी नहीं सकती

बीते दिनों ऋतिक रोशन ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के कुछ टिप्‍स देते नजर आए थे. उन्‍होंने कहा था,’ आज हम सब एक बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. कोरोना वायरस एक ऐसी सच्चाई है, जो जोरों से फैल रही है. अब हम इससे मुंह नहीं मोड़ सकते. अब इसका सामना करना है. इसके लिए कुछ कदम उठाने होंगे. सबसे पहला कदम है- अपनेआप को साफ रखना. अपने हाथों को साबुन से हर घंटे धोएं. यह आसान रास्‍ता है इस महामारी को रोकने का. दूसरा कदम है सोशल डिस्टेंसिग का. कम से कम 6 फिट की दूरी पर रहें. यह वक्‍त दोस्तों से मिलने का नहीं है. पार्टी में जाने का नहीं है. आप फोन या वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल करिए.

फिलहाल ऋतिक रोशन पूर्व पत्‍नी सुजैन खान और दोनों बच्‍चों रेहान और रिदान के साथ समय बिता रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से सुजैन, ऋतिक और दोनों बच्‍चों के पास लौट आईं है. ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2014 से तलाक हो गया था. यह जोड़ी 2000 में शादी के बंधन में बंधी थी और शादी के 13 लंबे सालों के बाद 2013 में अलग होने का फैसला किया और आखिरकार 2014 में तलाक हो गया.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola